{"_id":"61673044bad0db4a5f5201ba","slug":"farmers-reached-the-helipad-site-by-breaking-police-security-cm-did-not-come-sonipat-news-rtk6269438169","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस सुरक्षा को भेदकर हेलीपैड स्थल तक पहुंचे किसान, नहीं आए सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस सुरक्षा को भेदकर हेलीपैड स्थल तक पहुंचे किसान, नहीं आए सीएम
विज्ञापन
देवीलाल चौक पर ट्रैक्टर-ट्राली लेकर पहुंचे किसान। संवाद
- फोटो : Sonipat
भगवान वाल्मीकि के राज्यस्तरीय प्रकटोत्सव में सीएम के आगमन को लेकर किसान उनका विरोध करने के लिए पुलिस सुरक्षा को भेदकर हेलीपैड स्थल तक जा पहुंचे। प्रकटोत्सव में सीएम तो नहीं आए, लेकिन किसानों को विरोध दिनभर जारी रहा। ट्रैक्टर लेकर पहुंचे किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और किसान-मजदूर विरोधी होने का आरोप लगाया। यहां उन्हें पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने दूसरी जगह जाने का आह्वान जरूर किया, लेकिन दोपहर बाद तक किसान हेलीपैड स्थल के बाहर डटे रहे। बाद में सीएम के न आने पर वहां से लौट गए।
भगवान वाल्मीकि त्रिकालदर्शी सोसायटी द्वारा बुधवार को शहर में बरोदा रोड पर भगवान वाल्मीकि का राज्यस्तरीय प्रकटोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में पहुंचने के लिए सोसायटी ने सीएम मनोहर लाल को आमंत्रित किया था। हालांकि उनके कार्यक्रम में पहुंचने का मंगलवार रात तक शेड्यूल तय नहीं हुआ था, लेकिन किसान कई दिनों से ही उनके यहां आने पर विरोध करने की चेतावनी दे रहे थे। बुधवार सुबह कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही शहर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इसके अलावा शहर की सड़कों व बाहरी क्षेत्र में 10 से अधिक पुलिस नाके लगा दिए गए। यहां तक देवीलाल स्टेडियम में हेलीपैड स्थल भी तैयार करवाया गया, जिसका पता लगते ही किसान रोहतक-पानीपत हाईवे पर मुंडलाना, भैंसवान चौक, बुटाना, खानपुर रोड समेत अन्य गांवों से एकत्रित होकर ट्रैक्टर लेकर देवीलाल स्टेडियम के बाहर पहुंच गए। इससे पहले एएसपी निकिता खट्टर व एसडीएम आशीष वशिष्ठ ने भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल व अशोक लठवाल समेत कई किसान नेताओं के साथ बैठक करके शांति बनाए रखने की अपील की, लेकिन वे नहीं माने और सीएम का विरोध करने पर अड़े रहे। बाद में वह भी किसानों के साथ देवीलाल चौक पर पहुंचे और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
प्रशासन के सीएम का कार्यक्रम रद्द होने की सूचना देने के बाद भी नहीं हटे किसान
ट्रैक्टर लेकर सीएम का विरोध करने पहुंचे किसान सब्जी मंडी की तरफ से बैरिकेड को पार करके देवीलाल स्टेडियम के गेट के सामने सड़क पर बैठ गए। इस पर एसडीएम आशीष वशिष्ठ व एएसपी निकिता खट्टर ने उन्हें सीएम का कार्यक्रम रद्द होने की बात कही और रोड को खाली करके अनाज मंडी या पार्क में जाकर बैठने की अपील की। इस पर किसान दूसरी जगह जाने के लिए नहीं माने और सड़क से उठकर एक तरफ बैठ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की तरह प्रशासन भी उन्हें गुमराह कर रहा है। अगर सीएम नहीं आने थे तो इतनी पुलिस सुरक्षा और हेलीपैड बनाने की जरूरत नहीं थी। इसके बाद प्रशासन ने वहां से फोर्स भी हटा दी, लेकिन किसान नहीं माने। दोपहर बाद साढ़े तीन बजे तक सीएम के न आने पर किसान वहां से चले गए।
विज्ञापन
भगवान वाल्मीकि का करेंगे हमेशा सम्मान, सीएम का करेंगे विरोध : सत्यवान
भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल ने कहा कि भगवान वाल्मीकि किसी एक समाज के नहीं थे। वह हर वर्ग के आदर्श थे, इसलिए वह भी उनका हमेशा से सम्मान करते आए हैं और करेंगे। उनका भगवान वाल्मीकि के प्रकटोत्सव का कोई विरोध नहीं था। किसानों ने केवल सीएम मनोहर लाल का विरोध किया, चूंकि वह किसानों को आपस में लड़ाने के लिए विवादित बयान दे रहे हैं। इसे किसान किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेंगे और जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी उनका विरोध जारी रहेगा।

किसानों से रोड से उठकर दूसरी जगह जाने का आग्रह करते एसडीएम व एएसपी। संवाद- फोटो : Sonipat