फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   farmers protest, truck, medicine

सेना के लिए दवाई ले जा रहे ट्रक समेत खाद्य पदार्थों से भरे 30 ट्रकों को प्रशासन ने जाम से निकाला

Wed, 02 Dec 2020 12:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
farmers protest, truck, medicine
सोनीपत। किसान आंदोलन के चलते छह दिन से कुंडली से आवागमन बंद होने के कारण खाद्य सामग्री के साथ ही सेना की दवाई लेकर जा रहा ट्रक भी जाम में फंस गया था। जिसे लेकर अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। जिसके बाद प्रशासन ने मंगलवार को इस पर संज्ञान लेते हुए ट्रक के साथ ही करीब 30 अन्य खाद्य पदार्थों से भरे ट्रकों को भी निकलवाया है। अन्य खाद्य पदार्थ से भरे ट्रकों का भी पता लगाया जा रहा है। जिसके लिए डीसी श्यामलाल पूनिया ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि खाद्य सामग्री के ट्रकों का पता लगाकर किसानों से बातचीत कर उनको निकलवाया जाए।
विज्ञापन

किसान आंदोलन के चलते नेशनल हाईवे पर छह किलोमीटर तक वाहनों से जाम लगा हुआ है। जाम के चलते माल ढुलाई करने वाले वाहन भी फंसे हुए हैं। जिससे ट्रक चालकों की दिक्कत बढ़ती जा रही है। इनमें सेना के लिए दवाई लेकर जा रहा ट्रक भी शामिल था। चालक मोहम्मद फैजल ने बताया था कि दवाई लेकर लद्दाख जाना है और आगे बर्फ गिरने से उसे दिक्कत हो सकती है। इसके साथ ही अन्य खाने के सामान के ट्रक भी फंसे थे। इस तरह से सेना की दवाइयों व अन्य खाद्य पदार्थों के ट्रक फंसे होने का समाचार अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके प्रकाशित होने पर डीसी श्यामलाल पूनिया ने उसपर संज्ञान लिया और दवाई व अन्य खाद्य पदार्थों के 30 ट्रकों को जाम से निकलवाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस को आदेश दिए गए। उनको कहा गया कि किसानों को समझाया जाए कि इनमें सेना के लिए दवाई है तो अन्य में आम लोगों के लिए ही खाद्य पदार्थ है जो खराब हो सकते हैं। जिसके बाद ट्रकों को निकलवाया गया। जिससे ट्रक वालों को काफी राहत मिली। डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि अगर आगे भी खाद्य सामग्री का कोई ट्रक फंसता है तो किसान आंदोलनकारियों से बात करके उसे निकलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed