फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   farmers protest, parliament run, farmers organisation

संसद कूच रद्द करने पर किसान संगठनों में कलह बढ़ी, हरियाणा समेत पंजाब के कई संगठन विरोध में उतरे

Tue, 20 Apr 2021 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
farmers protest, parliament run, farmers organisation
सोनीपत। संसद मार्च को रद्द करने से किसान संगठनों में कलह बढ़ती जा रही है। हरियाणा के साथ ही पंजाब के संगठन भी संयुक्त किसान मोर्चा के इस फैसले के विरोध में उतर गए हैं। हरियाणा के कई संगठनों के नेताओं ने बैठक करके संसद मार्च को सरकार पर दबाव बनाने के लिए जरूरी बताया और इसपर दोबारा से विचार करने के लिए कहा गया है। इस तरह ही पंजाब के संगठन भी खुलकर सामने आने लगे हैं और इस तरह बार-बार संसद मार्च रद्द करने से किसान संगठनों के फैसलों को लेकर किसानों में अविश्वास की भावना पैदा होने की बात कही है। इसलिए संयुक्त किसान मोर्चा को दोबारा बैठक करके संसद मार्च का एलान करने की सलाह दी गई है और इसके लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। उसके बाद आगे का फैसला लेने की बात कही गई है।
विज्ञापन

कृषि कानून रद्द कराने की मांग को लेकर किसान पिछले साढ़े चार महीने से दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए हैं। किसानों व सरकार के बीच 11 दौर की बातचीत जरूर हुई, लेकिन उनमें कोई हल नहीं निकलने के बाद से सरकार व किसानों के बीच बातचीत बंद पड़ी है। इसको देखते हुए ही मई के पहले पंद्रह दिन में संसद तक पैदल मार्च का एलान संयुक्त किसान मोर्चा ने किया था। लेकिन, अब अचानक संसद मार्च को रद्द करने की घोषणा की गई, जिसको लेकर किसान संगठनों में कलह बढ़ती जा रही है। जहां पहले हरियाणा व यूपी के संगठनों ने इस पर आपत्ति जताई थी और इसको लेकर खींचतान हो गई थी। वहीं अब संसद मार्च को लेकर शुरू हुई कलह खुलकर सामने आ गई है और हरियाणा के साथ ही पंजाब के संगठन भी संसद मार्च रद्द करने के विरोध में उतर गए हैं।
विज्ञापन

किसान मजदूर संघर्ष समिति पंजाब के अध्यक्ष सतनाम सिंह पन्नू ने कहा कि आंदोलन को लेकर कोई भी एलान सोच समझकर करना चाहिए और कोई एलान किया गया है तो उसको पूरा करना चाहिए। जिस तरह से पहले संसद मार्च का एलान किया गया था और उसे रद्द कर दिया गया था। उस तरह ही अब मई के पहले पंद्रह दिन में संसद मार्च करने का एलान किया था और उसे अचानक रद्द कर दिया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह के फैसले किसान संगठनों के लिए ठीक नहीं रहेंगे और किसानों में ऐसे फैसलों से अविश्वास पैदा होगा। उन्होंने कहा कि संसद कूच के एलान को अमलीजामा पहनाया जाना चाहिए। अब केवल यह रणनीति बनाई जानी चाहिए कि संसद कूच करके किसानों को वहां बैठना है या वहां से वापस आना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतनाम सिंह पन्नू ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा को एक सप्ताह के अंदर इसपर फैसला लेना चाहिए। वहीं हरियाणा के किसान संगठनों की संसद मार्च रद्द करने को लेकर बैठक हुई और इसका विरोध जताया गया। जिसमें किसान नेताओं ने कहा कि जिस तरह से सरकार का रुख है, उसको देखते हुए सरकार पर दबाव बनाने के लिए संसद मार्च करना जरूरी है। भाकियू हरियाणा के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि जिस तरह से आंदोलन चल रहा है, उसमें संसद मार्च जरूरी है। उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा को इसपर फैसला लेना है, लेकिन इस समय किसानों के साथ ही आम लोग यही चाहते हैं कि संसद मार्च हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed