फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   farmers protest, meeting

किसान नेताओं ने दी चेतावनी, गिरफ्तारी व मुकदमे दर्ज करने के शौक पूरे कर लें सरकार

Fri, 04 Jun 2021 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
farmers protest, meeting
कुंडली बॉर्डर पर पत्रकारों से बातचीत करते किसान नेता। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। कुंडली बॉर्डर सहित दिल्ली की सीमाओं पर कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने सरकार को चेतावनी दी है कि वह उन्हें गिरफ्तार करने के साथ ही उन पर मुकदमे दर्ज करने का अपना शौक पूरा कर लें। इसके लिए किसान पूरी तरह तैयार हैं। साथ ही शनिवार को सभी भाजपा प्रतिनिधियों के आवासों के बाहर तीन कृषि कानूनों की प्रतियां जलाई जाएंगी। किसानों ने साफ किया कि वह अब केवल सरकारी कार्यक्रमों का विरोध करेंगे। किसी भी नेता या अफसर के निजी कार्यक्रमों का विरोध नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य एवं किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी व युद्धवीर सिंह ने कुंडली बॉर्डर पर पत्रकारवार्ता के दौरान सरकार का जमकर विरोध करने के निर्णय पर मुहर लगाई। उन्होंने कहा कि अब आरपार की लड़ाई के लिए किसानों को तैयार रहना होगा। किसान नेताओं ने कहा कि प्रदेश में किसान आंदोलन को भटकाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन संयुक्त मोर्चा पूरी तरह से सावधान है। यह तय है कि आंदोलन दिल्ली की सीमाओं पर ही चलेगा। हरियाणा सरकार को गिरफ्तारियां करने व मुकद्दमे दर्ज करने का शौक है तो सरकार का यह शौक पूरा करने को किसान तैयार हैं। किसानों ने टोहाना में अपमान सहा है। यहां किसानों को गिरफ्तार कर जेल में डाला गया है। जब तक उनके साथी किसानों को जेल से रिहा नहीं किया जाता वह यहां आंदोलन करेंगे और जेल भरने के लिए तैयार हैं। शनिवार को टोहाना के सिटी थाना के बाहर धरना दिया जाएगा और गिरफ्तारियां दी जाएंगी। इसके बाद 7 जून को प्रदेश भर के थानों के बाहर धरना दिया जाएगा। इससे पहले शनिवार को भाजपा प्रतिनिधियों के आवासों के बाहर कानून की प्रतियां फूंककर विरोध दर्ज करवाया जाएगा।
विज्ञापन

अब सरकारी कार्यक्रमों का ही होगा विरोध
किसानों ने बैठक के बाद पत्रकारों को बताया कि किसान अब केवल सरकारी कार्यक्रमों का ही विरोध करेंगे। किसी भी नेता या अफसर के निजी कार्यक्रमों का विरोध नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही सड़क पर जा रहे नेताओं का भी विरोध नहीं करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर मोर्चा पर महिला कमेटी का किया गठन
किसान नेताओं ने बताया कि किसानों के हर मोर्चे पर महिलाओं की समस्याओं को सुनने के लिए महिला मोर्चा कमेटी का गठन किया है। यह महिलाएं संयुक्त मोर्चा के साथ तालमेल कर आगामी निर्णयों में भागीदार होंगी। उन्होंने बताया कि देश के साढ़े छह लाख गांवों में किसान नेता जाएंगे। इस अभियान की शुरुआत उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed