फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   farmers protest, kranti divas

संपूर्ण क्रांति दिवस पर किसान आज करेंगे प्रदर्शन, पुलिस मुस्तैद

Sat, 05 Jun 2021 12:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
farmers protest, kranti divas
सोनीपत। किसानों के शनिवार को संपूर्ण क्रांति दिवस मनाने के दौरान भाजपा-जजपा नेताओं के आवास व कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किए जाने की चेतावनी को लेकर पुलिस भी मुस्तैद है। पुलिस ने किसानों का आह्वान किया है कि वह शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करें। किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। पुलिस ने इसके लिए भाजपा नेताओं के आवास के साथ ही भाजपा-जजपा कार्यालय व अन्य स्थानों पर पुलिस सुरक्षा तैनात कर दी है।
विज्ञापन

पंजाब के नेताओं ने बैठक कर संपूर्ण क्रांति दिवस पर भाजपा नेताओं का कड़ा विरोध करने की चेतावनी दी थी। इसके समर्थन में हरियाणा के किसानों के साथ ही आप नेता भी किसानों के साथ शामिल होने की बात कह चुके हैं। ऐसे में सुरक्षा को लेकर पुलिस भी मुस्तैद हो गई है। पुलिस ने भाजपा के सांसद रमेश कौशिक, विधायक मोहनलाल व निर्मल चौधरी के आवास के साथ ही भाजपा कार्यालय व जजपा कार्यालय के बाहर पुलिस बल तैनात करने का निर्णय लिया है। किसान इनके आवास पर कृषि कानून की प्रतियां जलाने की चेतावनी दे चुके हैं। पुलिस प्रशासन ने किसानों ने भी अपील की है कि वह किसी तरह कानून को हाथ में न लें। वह शांतिपूर्ण तरीके से अपना प्रदर्शन करें।
विज्ञापन

डीएसपी व इंस्पेक्टर के नेतृत्व में तैनात रहेगी कंपनी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सांसद व दोनों विधायकों के साथ ही भाजपा-जजपा कार्यालय के बाहर डीएसपी स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल को तैनात किया जाएगा। इसके साथ ही कई अन्य प्वाइंट पर भी पुलिस बल को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
किसान शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर सकते हैं, लेकिन कानून को किसी को हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। किसानों से अपील की गई है कि वह पूर्ण शांति के साथ अपना विरोध जताएं। किसी के साथ गलत व्यवहार न किया जाए।
- जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी सोनीपप।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed