फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   farmers protest, jam, truck

औचंदी बॉर्डर पर बैरिकेड के बीच फंसे ट्रकों की पुलिस ने छीनी चाबी, किसान आंदोलन से बारोटा व सफियाबाद संपर्क मार्ग भी रुके

Wed, 02 Dec 2020 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
farmers protest, jam, truck
बारोटा चौकी के पास वाहनों को रोकती पुलिस। - फोटो : Sonipat
सोनीपत/खरखौदा। किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। इसके चलते अब दिल्ली जाना परेशानी का सबब बनने लगा है। औचंदी व नरेला क्षेत्र में जाम के हालात बनने के बाद दिल्ली पुलिस ने दोनों स्थानों से दिल्ली में एंट्री बंद कर दी है। जिसके चलते खरखौदा की सैदपुर चौकी व बारोटा चौकी पुलिस ने वाहनों को दिल्ली में जाने से रोक दिया है। दिल्ली से वाहनों का आवागमन बंद हो गया है। मंगलवार को औचंदी बॉर्डर पर ट्रक पुलिस बैरिकेड के बीच में आ फंसे। जिस पर पुलिस ने ट्रकों की चाबी छीन ली और इसके साथ ही बारोटा व सफियाबाद संपर्क मार्ग भी रुक गए हैं। अब हरियाणा से दिल्ली जाने के लिए केजीपी व बहालगढ़ से बागपत होते दिल्ली जाना इकलौता रास्ता है जो खुला हुआ है।
विज्ञापन

औचंदी बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस की तरफ से वाहनों की आवाजाही को रोक दिया गया है। आधी रात के बाद बॉर्डर पर बैरिकेड व ट्रकों को बैरिकेड के बीच खड़ा कर उनकी चाबियां निकाल ली गई। दिल्ली जाने वाले वाहनों को रोककर दूसरे रास्तों पर भेजना शुरू कर दिया। अब तक अन्य बॉर्डरों पर किसानों के बैठे होने के चलते औचंदी बॉर्डर से ही वाहनों की आवाजाही हो रही थी। किसान कुंडली बॉर्डर पर डटे हुए हैं। जिसके बाद औचंदी बार्डर, सफियाबाद व बारोटा से वाहनों को दिल्ली भेजा रहा था। दिल्ली में वाहनों की अधिकता व नरेला और बवाना क्षेत्र में वाहन सड़कों पर ही फंसने के बाद दिल्ली पुलिस ने हरियाणा के औचंदी व सफियाबाद के रास्ते को बंद दिया। दिल्ली बॉर्डर पर बैरिकेड लगाने के बाद सैदपुर चौक पर ही वाहनों को रोककर दूसरे रास्तों पर भेजने की कार्रवाई को शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

दो बैरिकेड के बीच में फंसे ट्रक
दिल्ली पुलिस की तरफ से औचंदी बॉर्डर पर दो जगह बैरिकेड लगाए गए हैं। जिनके बीच में दोनों रास्तों पर ट्रक को क्रास करके खड़ा करवाया गया है। जिनके चालकों का कहना है कि पुलिस उनसे ट्रकों की चाबियां भी ले गई है। ट्रक चालकों ने बताया कि वह सोमवार को बॉर्डर पर पहुंचे थे, लेकिन दिन में दिल्ली में एंट्री नहीं होती। रात होने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने नाकाबंदी कर उनके ट्रकों को भी बीच में खड़ा करवा दिया और चाबियां ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारोटा व सफियाबाद रोड हुआ बंद
औचंदी बॉर्डर के साथ ही बारोटा व सफियाबाद रोड को भी बंद कर दिया गया। अब यहां भी दिल्ली पुलिस ने रोड बंद करने के बाद स्थानीय पुलिस ने भी रास्ता रोककर वाहनों को दूसरे मार्गों से निकालना शुरू कर दिया। उन्हें केजीपी द्वारा भेजा जा रहा है। जिससे यहां भी परेशानी बढ़ गई है।
अब केजीपी व बागपत के रास्ते भेजे जा रहे वाहन
सैदपुर व बारोटा चौकी द्वारा रास्ता बंद करने के बाद अब वाहनों को वाया केजीपी व बहालगढ़ से बागपत होते हुए दिल्ली जाने की सलाह दी जा रही है। जिससे उन्हें दिल्ली में भेजा जा सके।

पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
पुलिस ने वाहनों के लिए भी एडवाइजरी जारी की है। जिसमें वाहन चालकों को दिल्ली के कुंडली बॉर्डर पर जाने से बचने की सलाह दी गई है। अंबाला की ओर से आने वाले वाहनों को वाया पानीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम के रास्ते दिल्ली जाने को कहा गया है। वहीं सोनीपत में मुरथल से वाया रोहतक होते हुए दिल्ली जाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed