फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmers protest demanding clean drinking water; warn of agitation if the issue is not resolved.

Sonipat News: स्वच्छ पेयजल की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन, समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी

Thu, 23 Jul 2026 02:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Farmers protest demanding clean drinking water; warn of agitation if the issue is not resolved.
फोटो : सोनीपत के जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में सुपरिंटेंडेंट को मांगपत्र सौंपते किसान। स्रोत:
सोनीपत। गांव भठगांव में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की मांग को लेकर किसान मजदूर संघर्ष समिति और अन्य किसान संगठनों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने छोटूराम धर्मशाला से जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय तक जुलूस निकाला और अधीक्षक अभियंता कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर पेयजल व्यवस्था सुधारने की मांग की।
विज्ञापन

किसान मजदूर संघर्ष समिति के संयोजक ईश्वर सिंह ने आरोप लगाया कि गांव में बिना फिल्टर और ट्रीटमेंट के नहर का पानी सीधे सप्लाई किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर पेयजल पाइपलाइन लीकेज होने के कारण गंदा पानी मिल रहा है। इससे घरों में पहुंचने वाले पानी से बदबू आती है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो जलजनित बीमारियां फैल सकती हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि नहर के पानी में गाद आने से घरों में रखी पानी की टंकियों में गंदगी जमा हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जलघर में बने तालाबों और फिल्टरों की सफाई को लेकर कई बार विभाग को ऑनलाइन और लिखित शिकायतें दी गईं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि गांव के कुछ हिस्सों में नहर के पानी की जगह भूमिगत ट्यूबवेल का खारा पानी सप्लाई किया जा रहा है, जो पीने, कपड़े धोने और पशुओं के उपयोग के योग्य नहीं है।

ग्रामीणों ने सुपरिटेंडेंट धर्मपाल सिंह के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान बलवान सिंह, रामकुमार, बलबीर सिंह, जय भगवान और जगबीर सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed