फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmers celebrated freedom struggle day at Kundli border

किसानों ने कुंडली बॉर्डर पर मनाया आजादी संग्राम दिवस

Tue, 17 Aug 2021 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Farmers celebrated freedom struggle day at Kundli border
कुंडली बॉर्डर पर ध्वजारोहण करते किसान नेता। संवाद - फोटो : Sonipat
कुंडली बॉर्डर पर तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर धरनारत किसानों ने स्वतंत्रता दिवस को आजादी संग्राम दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान मुख्य मंच से देशभक्ति के नारे लगाए गए और तिरंगे के साथ मार्च भी निकाला गया, जिसमें तमिलनाडु के किसान भी शामिल हुए।
विज्ञापन

खास बात यह रही कि भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम चढूनी विशाल काफिले के साथ कुंडली बॉर्डर पहुंचे और यहां किसानों में जोश भरा। संयुक्त किसान मोर्चा ने मुख्य मंच से एलान किया कि किसान भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का विरोध जारी रखेंगे।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर स्वतंत्रता दिवस पर धरनास्थलों समेत देश के विभिन्न हिस्सों में लाखों किसानों ने तिरंगा यात्राएं निकालीं। मोर्चा ने तिरंगा यात्राएं ब्लॉक, तहसील, जिला मुख्यालयों और दिल्ली के बाहर मोर्चा स्थलों तक निकाली। धरनास्थलों पर भी किसानों ने तिरंगा लेकर पैदल और वाहनों पर मार्च निकाला। कुंडली बॉर्डर पर धरने में शामिल तमिलनाडु के किसानों का एक बड़ा समूह भी तिरंगा मार्च में शामिल हुआ। इसी तरह का मार्च हरियाणा-राजस्थान सीमा पर भी किसान कांवड़ यात्रा के रूप में आयोजित किया गया, जहां किसान एक हाथ में अपने खेतों की मिट्टी और दूसरे हाथ में गांव का पानी लेकर निकले। तिरंगा यात्राओं में केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल, डॉ. दर्शनपाल, गुरनाम सिंह चढूनी, हन्नान मोल्ला, जगजीत सिंह डल्लवाले ने बताया कि भाजपा नेताओं के खिलाफ सामाजिक बहिष्कार और काले झंडे दिखाकर विरोध करना अब उत्तर प्रदेश में भी शुरू हो गया है। मुजफ्फरनगर जिले के सिसौली में स्थानीय विधायक उमेश मलिक को स्थानीय किसानों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। हरियाणा के हिसार में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ को काले झंडे दिखाकर विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध कर रहे किसानों ने कहा कि उनका विरोध राष्ट्रीय ध्वज के खिलाफ नहीं है, बल्कि भाजपा की गतिविधियों और उसके नेताओं के खिलाफ है।
अमेरिकी किसानों ने दिया समर्थन
स्वतंत्रता दिवस पर अमेरिकी किसानों ने विरोध कर रहे देश किसानों के साथ एकजुटता का संदेश दिया। अमेरिका के किसानों ने मुक्त व्यापार नीति की आलोचना की। कहा गया कि इस नीति ने किसानों को गरीब और कॉर्पोरेट्स व पूंजीपतियों को पहले से अमीर बना दिया है।

आंतिल खाप ने हवन कर दी शहीदों को श्रद्धांजलि
किसानों के पक्ष में कुंडली बॉर्डर पर धरनारत आंतिल चौबीसी के पदाधिकारियों ने पंडाल में हवन कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान खाप के प्रधान हवासिंह आंतिल ने बताया कि उन्होंने कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें हवन कर प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed