{"_id":"60fda6098ebc3e5f0f600dfa","slug":"farmer-protest-against-pm-modi-brodcaset-in-bjp-program-sonipat-news-rtk618924885","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम के मन की बात सुनने को कथूरा में रखा कार्यक्रम, किसानों के विरोध करने करने से नहीं हो सका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम के मन की बात सुनने को कथूरा में रखा कार्यक्रम, किसानों के विरोध करने करने से नहीं हो सका
विज्ञापन
सोनीपत : गांव कथूरा में भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के सुनने का विरोध कर रहे
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव कथूरा के एक निजी स्कूल में पीएम नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात सुनने’ के लिए आयोजित कार्यक्रम का किसानों ने विरोध कर दिया। जिससे भाजपा नेताओं को कार्यक्रम स्थगित करके वापस लौटना पड़ा और शहर के सेक्टर-7 स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित गोहाना मंडल की कार्यकारिणी की बैठक में पीएम के मन की बात सुनी। वहीं गांव कथूरा में हंगामा होने का पता चलने पर बरोदा थाना प्रभारी बदन सिंह ने पहुंचकर किसानों को शांत कराया। यहां किसानों ने भविष्य में भाजपा का कोई भी सार्वजनिक कार्यक्रम गांव में न होने की चेतावनी दी।
पीएम नरेंद्र मोदी की रविवार को मन की बात सुनने के लिए भाजपा नेताओं ने कथूरा के एक निजी स्कूल में कार्यक्रम रखा था। उस कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष तीर्थ राणा व अन्य नेताओं के साथ कार्यकर्ताओं को भी पहुंचना था। लेकिन कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही किसान इसकी जानकारी मिलने पर किसान नेता अक्षय नरवाल के नेतृत्व में स्कूल के बाहर पहुंचे और कार्यक्रम का विरोध किया। किसानों ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार व उसके नेता कार्यक्रमों के माध्यम से आपसी भाईचारा बिगाड़ने और किसानों में फूट डालने का काम कर रहे हैं। किसानों ने चेतावनी दी कि वह भाजपा के ऐसे कार्यक्रम आयोजित नहीं होने देंगे।
किसानों के विरोध की सूचना मिलने के बाद बरोदा थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को शांत कराया। इसके साथ ही वहां पहले पहुंचे कई भाजपा नेता भी अपना कार्यक्रम स्थगित करके वापस लौट गए। किसानों के विरोध के बाद जिलाध्यक्ष तीर्थ सिंह राणा सेक्टर-7 स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित मंडल की कार्यकारिणी की बैठक में पहुंचे।
विज्ञापन
यहां उन्होंने अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी। इस दौरान चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. धर्मवीर नांदल, बलराम कौशिक, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण कश्यप, राजू पटवा, डॉ. ओमप्रकाश शर्मा, मंडल अध्यक्ष अरुण बड़ौक, बंटी हंस आदि मौजूद रहे।