फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmer of Punjab died in an accident at sonipat of Haryana

सिंघु बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसान की हादसे में मौत, तेज रफ्तार कार की चपेट में आया 

Tue, 02 Mar 2021 12:35 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 02 Mar 2021 12:35 PM IST
विज्ञापन
Farmer of Punjab died in an accident at sonipat of Haryana
सोनीपत में किसान की हादसे में मौत - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

किसान आंदोलन में शामिल होने पंजाब से आए बुजुर्ग की राई गांव के पास कार की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


पंजाब के मोगा के गांव नात्थूपुर गरबी के रहने वाले सुरजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करता है। वह और उसका भाई जीत सिंह (75) 21 फरवरी से राई के पास किसान आंदोलन के समर्थन में चल रहे धरनास्थल पर आए हैं। वह गांव राई के पास गोल्डन हट ढाबा के निकट टेंट में रह रहे हैं। 
विज्ञापन


सोमवार रात को करीब सवा आठ बजे वह और उसका भाई ढाबा पर खाना खाने के बाद सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान दिल्ली की तरफ से तेज गति से आई कार ने उसके भाई को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग जीत सिंह को हाथ-पैर व कमर में गंभीर चोट आई। घायल जीत सिंह को गंभीर हालत में सामान्य अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीजीआई रोहतक ले जाते हुए रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। राई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने सुरजीत के बयान पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर लिया है। किसान आंदोलन में कुंडली व राई के पास अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है। 

कार सवार का पीछा कर पकड़ा 
हादसे के बाद कार सवार मौके से भाग निकला था। जिस पर धरनास्थल पर मौजूद लोगों ने अपने वाहनों से कार का पीछा किया और ओल्ड डीसी रोड पर भगतपुरा कॉलोनी के पास से चालक को कार सहित पकड़ लिया। उसकी पहचान भगतपुरा के रहने वाले रामनाथ यादव के रूप में हुई है। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

राई के पास कार की चपेट में आकर किसान आंदोलन में शामिल होने पंजाब से आए बुजुर्ग की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है।  - विवेक मलिक, थाना प्रभारी, राई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed