फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   farmer fined rs 2500 for burning crop residue

फसल अवशेष जलाने पर किसान पर 2500 रुपये लगाया जुर्माना

Sat, 13 Nov 2021 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
farmer fined rs 2500 for burning crop residue
गोहाना। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की टीम ने खेतों में फसलों के अवशेष जलाने पर गांव कथूरा के किसान पर 2500 रुपये का जुर्माना किया। इसके साथ ही भविष्य में ऐसा करने पर दोगुना जुर्माना व नियम अनुसार कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी। कृषि विभाग के स्थानीय अधिकारियों को हरसैक के ड्रोन की लोकेशन के आधार पर गांव कथूरा में अवशेष जलाने की सूचना मिली थी। इसके बाद खंड कृषि अधिकारी डॉ. राकेश श्योराण के नेतृत्व में विभाग की टीम मौके पर पहुंची और किसान पर 2500 रुपये का जुर्माना लगाया। दूसरी तरफ, आत्मा परियोजना के सहायक तकनीकी प्रबंधक कृष्ण खासा व वीरेंद्र ने गांव भैंसवान और कथूरा के खेतों में जाकर किसानों को अवशेष न जलाने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed