{"_id":"67adf2b64d22c056c70f8ae8","slug":"faith-is-blossoming-due-to-relief-exemption-sonipat-news-c-197-1-snp1002-132241-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: राहत की छूट से प्रस्फुटित हो रही आस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: राहत की छूट से प्रस्फुटित हो रही आस्था
Fri, 14 Feb 2025 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 14 Feb 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
फोटो 14- सोनीपत बस अड्डे पर प्रयागराज जाने के लिए तैयार खड़ी रोडवेज बस। संवाद
सोनीपत। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में रोडवेज विभाग सीनियर सिटीजन को आधे किराये में आस्था की डुबकी लगवा रहा है।
सोनीपत बस अड्डे से प्रयागराज के लिए चलाई गई विशेष बसों में आरक्षित वर्ग को निर्धारित छूट दी जा रही है। जिससे जिलेवासियों को राहत मिली है। प्रयागराज जाने वाली इन बसों में सीनियर सिटीजन को 50 फीसदी छूट दी जा रही है। जिलावासी रोडवेज की तरफ से दी जाने वाली इस छूट का भरपूर फायदा उठा रहे हैं।
प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ मेले में देश-विदेश से करोड़ों लोग स्नान करने के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें जिले से जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी कहीं अधिक है। 26 फरवरी तक आयोजित किए जाने वाले महाकुंभ में सोनीपत से जाने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देते हुए विशेष बस चलाई गई हैं। इनमें सीटों की एडवांस बुकिंग करवाई जा रही है। सोनीपत से प्रयागराज के लिए एक तरफ का किराया 1014 रुपये किराया निर्धारित किया गया है। विशेष बात यह है कि सामान्य रोडवेज बसों में विभिन्न वर्ग को दी जाने वाली छूट भी इस विशेष बस में लागू रहेंगी।
यात्री कम हुए तो घटाई बसों की संख्या
महाकुंभ अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। माघ पूर्णिमा स्नान के बाद अब यात्रियों की संख्या में भी तेजी से कमी आई है। यही कारण है कि माघ पूर्णिमा स्नान से एक दिन पहले जहां एडवांस बुकिंग होने से सोनीपत बस अड्डे से प्रयागराज के लिए तीन बसें भेजनी पड़ी थी, वहीं अब यात्री संख्या कम होते ही दो दिन से एक-एक बस को रवाना किया जा रहा है। अंतिम स्नान से पहले यात्रियों की संख्या बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
सोनीपत बस अड्डे से प्रयागराज के लिए चलाई जा रही सीधी बस सेवा का यात्रियों को लाभ मिल रहा है। इस बस में सीनियर सिटीजन के साथ ही अन्य निर्धारित वर्ग को लागू की गई छूट दी जा रही है। जिसका लोग लाभ भी उठा रहे हैं। दो दिन से यात्री संख्या कम है, जिस कारण एक-एक बस भेजी जा रही है।
कर्मबीर गहलावत, ड्यूटी इंस्पेक्टर, रोडवेज डिपो, सोनीपत