फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Factory worker riding bike dies in road accident, father injured

Sonipat News: सड़क हादसे में बाइक सवार फैक्टरीकर्मी की मौत, पिता चोटिल

Fri, 12 Jan 2024 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 12 Jan 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Factory worker riding bike dies in road accident, father injured
अमित का फाइल फोटो।
राई। गांव जाट जोशी के पास कार की चपेट में आने से बाइक सवार एक फैक्टरीकर्मी की मौत हो गई और पिता चोटिल हो गए। देर शाम पिता-पुत्र बाइक पर सवार होकर बहालगढ़ से सोनीपत के बंदेपुर स्थित घर जा रहे थे। जाट जोशी के पास कार चालक ने बिना इंडीकेटर जलाए कार मोड़ दी। इससे बाइक कार से टकरा गई और युवक पहिये के नीचे आ गया।
विज्ञापन

गांव बंदेपुर निवासी तिलक राज ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनके बड़े बेटे अमित कुमार (28) खेवड़ा स्थित हिंदुस्तान यूनिलीवर प्राइवेट लिमिटेड में बतौर इलेक्ट्रीशियन नौकरी करते थे। वीरवार शाम करीब पांच बजे वह कंपनी से छुट्टी कर बाइक से घर के लिए निकले थे। रास्ते में बहालगढ़ चौक पर वह भी अमित के साथ बाइक पर बैठ गया।
विज्ञापन

जब गांव जाट जोशी से निकले तो आगे चल रहे चालक ने बिना इंडीकेटर दिए फैक्टरी के सामने यूटर्न पर कार को बगैर पीछे देखे बहालगढ़ की तरफ मोड़ दी। जिससे बाइक आगे चल रही कार से टकरा गई। इससे अमित सड़क पर गाड़ी के पिछले पहिये के नीचे आ गया। राहगीरों ने दोनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां अमित ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं हादसे का शिकार हुए अमित के दो बच्चे थे। जिसमें बड़ा चार साल का आयुष व छोटा डेढ़ साल का निकुंज है। अमित की मौत से परिजनों का रोकर बुरा हाल है। चालक कार मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed