फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fire Breaks out At factory In Sonipat

फैक्ट्री में भीषण आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए 35 मजदूर छत से कूदे, 10 चोटिल

Thu, 11 Jul 2019 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुंडली/सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुंडली/सोनीपत (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Thu, 11 Jul 2019 01:29 AM IST
विज्ञापन
Fire Breaks out At factory In Sonipat
- फोटो : Sonipat

कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्लास्टिक की कुर्सी बनाने की फैक्ट्री में शार्ट-सर्किट से भीषण आ लग गई। आग लगने से फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। जिस समय फैक्ट्री में आ लगी उस समय कंपनी के काम करने वाले 35 मजदूर छुट्टी के बाद छत पर सो रहे थे। आग लगने की सूचना के बाद उन्होंने छत से नीचे टिन शेड पर छलांग लगा दी। जिसमें 10 मजदूर चोटिल हो गए।

विज्ञापन


वहीं एक मजदूर छत पर बने कमरे में सोता रहा। उसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। आग पर काबू पाने के लिए सोनीपत, पानीपत, दिल्ली व बहादुरगढ़ से फायर ब्रिगेड की 14 गाड़ियों को बुलाया गया। करीब नौ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन


दिल्ली निवासी जतिन खुराना की कुंडली औद्योगिक क्षेत्र के फेस-4 में प्लाट नंबर 93-94 में फैक्ट्री है। उनकी फैक्ट्री में प्लास्टिक की कुर्सियां बनाई जाती हैं। मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे फैक्ट्री में आग लग गई। फैक्ट्री में आग देख कर्मियों ने शोर मचा दिया। साथ ही मामले से कंपनी मालिक व पुलिस को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी। इसी बीच फैक्ट्री की छत पर सो रहे करीब 35 मजदूरों को आग लगी दिखाई दी तो उन्होंने भी शोर मचा दिया। इतना ही नहीं आग से बचने के लिए छत पर सो रहे कर्मियों ने टिन शेड पर छलांग लगा दी। जिससे 10 मजदूर चोटिल हो गए।

किसी के पैर, किसी के हाथों में चोट लगी। हालांकि उनकी जान बच गई। छत से कूदने के चलते राजू, मुकेश, असरुद्दीन, दिलखुश, महादेव, मुकेश मांझी, वृदभव, वैद्यनाथ, दीनदयाल आदि को चोट आई। इसी बीच एक कर्मी ने बताया कि उनका साथी अनिल ऊपर फंसा हुआ है। जिसके बाद उसकी जान बचाने को पास की फैक्ट्री से सीढ़ी लगाकर मजदूर अंदर गए और उसे बाहर निकाल कर लाए।

वहीं आगजनी की सूचना के बाद फायरमैन रामदत्त भारद्वाज के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू हो गया। प्लास्टिक की कुर्सियों में आग होने के चलते काफी तेजी से भड़क गई। कड़ी मशक्कत के बाद करीब नौ घंटे बाद सुबह साढ़े दस बजे आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक फैक्ट्री मालिक को कई करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका था।

राई की पेंट फैक्ट्री में आग लगने पर सात मजदूरों के जिंदा जलने की घटना से कंपनी मालिकों ने सबक नहीं लिया है। उसके बाद भी रात को फैक्ट्री के अंदर ही कर्मी ठहराए जा रहे। जिससे हादसा बड़ा होने की आशंका बनी रहती है।

फायर ब्रिगेड की 14 गाड़ियों ने नौ घंटे में पाया आग पर काबू
फैक्ट्री के आग लगने के बाद कुंडली, राई के साथ सोनीपत से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया गया। आग पर काबू न पाते देख दिल्ली, पानीपत व बहादुरगढ़ से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलवाया गया। करीब 14 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद नौ घंटे में आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक फैक्ट्री में सामान व मशीनों के जलने के साथ ही बिल्डिंग भी जर्जर हो चुकी थी।

आग लगने के बाद कर्मियों ने बाहर निकाला तैयार माल
आग लगने के बाद कर्मियों ने कंपनी के निचले हिस्से में रखे सामान को निकालना शुरू किया। इस दौरान कुछ सामान निकाला गया। हालांकि बाद में आग अधिक भड़कने के बाद कर्मियों को रोक दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed