{"_id":"6935e3ba4a72da7ea80e79f7","slug":"expansion-of-the-parking-area-at-the-railway-station-along-with-the-entry-and-exit-gates-has-begun-a-vertical-garden-will-be-located-in-the-center-sonipat-news-c-197-1-snp1008-146378-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: रेलवे स्टेशन पर प्रवेश-निकासी द्वार के साथ पार्किंग क्षेत्र का विस्तार शुरू, बीच में होगा वर्टिकल गार्डन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: रेलवे स्टेशन पर प्रवेश-निकासी द्वार के साथ पार्किंग क्षेत्र का विस्तार शुरू, बीच में होगा वर्टिकल गार्डन
Mon, 08 Dec 2025 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 08 Dec 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
फोटो 04- सोनीपत स्टेशन के मुख्य प्रवेश-निकासी द्वार पर डिवाइडर बनाकर पार्किंग क्षेत्र का किया ज
सोनीपत। अमृत भारत स्टेशन परियोजना के अंतर्गत दिल्ली मंडल के करीब 14 स्टेशनों पर होने वाले विस्तार कार्यों में सोनीपत स्टेशन को भी शामिल किया गया है। रेलवे स्टेशन पर करीब 29 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य किए जा रहे हैं। स्टेशन के मुख्य प्रवेश-निकासी द्वार पर भवन निर्माण के बाद आगे पार्किंग क्षेत्र के विस्तार का कार्य प्रारंभ हो चुका है।
रेलवे अधिकारियों के नेतृत्व में कार्यरत गुरुग्राम की कंपनी ने मार्च 2026 तक प्रथम चरण के कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य रखा है। यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने व सोनीपत स्टेशन को मॉडल स्टेशन के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से निर्माण कार्य तेजी से चल रहे हैं। पार्किंग विस्तार के चलते करीब दो साल बाद मुख्य प्रवेश द्वार के सामने का रास्ता वाहन चालकों के आवागमन के लिए खोल दिया गया है।
साथ ही वर्टिकल गार्डन का निर्माण भी तेजी से करवाया जा रहा है। प्रथम चरण का काम करीब 85 फीसदी पूर्ण कर लिया गया है। मुख्य प्रवेश-निकासी द्वार पर पार्किंग क्षेत्र के विस्तार कर इसे आकर्षक रूप दिया जा रहा है ताकि यात्रियों को वाहन खड़ा करने में असुविधा का सामना न करना पड़े। यहां कार, बाइक व ऑटो चालकों-ई-रिक्शा चालकाें के लिए अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। इससे रोजाना दिल्ली-अंबाला रूट पर आवागमन करने वाले करीब 40 हजार यात्रियों को लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
दिव्यांग यात्रियों के लिए लगेंगे दिशा सूचक बोर्ड
ए ग्रेड श्रेणी में शामिल सोनीपत स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर स्वचालित सीढ़ी लग चुकी हैं जबकि कुल 3.84 करोड़ रुपये की लागत में चार और स्वचालित सीढ़ी लगाई जाएंगी। इसके अलावा प्रत्येक प्लेटफार्म पर लिफ्ट की सुविधा भी यात्रियों को मुहैया करवाई जाएगी। सोनीपत स्टेशन के विस्तार के साथ आधुनिक शेड, एक और 12 मीटर चौड़े फुट ओवरब्रिज निर्माण का कार्य चल रहा है। दिव्यांग यात्रियों के लिए दिशा सूचक बोर्ड, कोच गाइडेंस सिस्टम, भवन के अंदर प्रतीक्षालय कक्ष, फूड प्लाजा, आधुनिक शौचालय जैसी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
अमृत भारत स्टेशन परियोजना के अंतर्गत सोनीपत स्टेशन पर 85 फीसदी कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। मुख्य प्रवेश-निकासी द्वार पर पार्किंग क्षेत्र का विस्तार शुरू हो चुका है। जल्द ही द्वितीय प्रवेश द्वार पर पार्किंग क्षेत्र का विस्तार होगा। यात्रियों को जल्द ही स्टेशन पर आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। रेलवे ने मार्च 2026 तक काम पूरा करवाने का लक्ष्य रखा है।
- पुष्पेश रमन त्रिपाठी, रेल प्रबंधक (डीआरएम), दिल्ली मंडल