फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   exclusive

राई में 10.58 करोड़ से बनेगा मुख्य पंपिंग स्टेशन, पानी निकासी की समस्या होगी खत्म

Fri, 03 Sep 2021 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
exclusive
प्रदीप कौशिक
विज्ञापन

सोनीपत। नगर निगम में शामिल गांव राई के लोगों को जल्द को जल्द ही पानी निकासी की समस्या से निजात मिलने वाली है। वर्षों पुरानी समस्या को खत्म करने के लिए नगर निगम की ओर से गांव में मुख्य पंपिंग स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। साथ ही राई से गांव राठधना स्थित एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) तक पानी निकासी के लिए लाइन भी बिछाई जाएगी।
इस पर निगम निगम की ओर से 10.58 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। मुख्यालय से इसकी मंजूरी मिलने के बाद नगर निगम ने टेंडर लगा दिया है। टेंडर अलॉट होने के बाद एक साल में निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम के गांव राई में 10 हजार से अधिक लोगों के सामने पानी निकासी की सबसे बड़ी समस्या है। जोहड़ ओवरफ्लो होने से दूषित पानी गलियों में भरा रहता है। समस्या के समाधान के लिए ग्रामीण लंबे समय से मांग उठाते रहे हैं, लेकिन समाधान नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में समस्या और भी गंभीर हो जाती है। जोहड़ ओवरफ्लो होने के कारण दूषित पानी राई औद्योगिक क्षेत्र के पास खाली पड़ी जमीन पर छोड़ा जा रहा है। जिससे औद्योगिक क्षेत्र के रास्ते पर पानी भरने से श्रमिकों को भी दूषित पानी से गुजरना पड़ता है। गंदगी से गांव में बीमारी फैलने का अंदेशा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीटी रोड पर भी भर रहा पानी
राई में पानी निकासी का बेहतर प्रबंध नहीं होने के कारण बारिश के दौरान गांव की गलियों के साथ जीटी रोड पर भी पानी भर जाता है। जिससे वाहन चालकों को भी परेशानी होती है। ऐसे में राई के पास जीटी रोड पर जाम की स्थिति बन जाती है। इस समस्या से प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद पानी निकासी का समय पर समाधान तक नहीं हो रहा था।
मुख्यालय से मिली मंजूरी
राई गांव में दूषित पानी की समस्या के समाधान के लिए अब नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। राई में पानी निकासी के लिए 10.58 करोड़ रुपये की लागत से जोहड़ के पास मुख्य पंपिंग स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए मुख्यालय से मंजूरी मिलने के बाद नगर निगम ने टेंडर लगाया है। जल्द टेंडर अलॉट कर इस समस्या का समाधान कराया जाएगा। (संवाद)
वर्जन
राई में जोहड़ ओवरफ्लो की समस्या दूर करने के लिए शहरी स्थानीय निकाय विभाग की ओर से मंजूरी मिल चुकी है। इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। समस्या को हाउस की बैठक में उठाने के साथ ही सांसद रमेश कौशिक से भी समाधान कराने की मांग की गई थी। जिन्होंने जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया था। अब जल्द समस्या से निजात मिल जाएगी। मुख्य पंपिंग स्टेशन का निर्माण कर दूषित पानी सीवर लाइन के माध्यम से एसटीपी राठधना तक पहुंचाया जाएगा।

- पुनित त्यागी, निगम पार्षद वार्ड-8
वर्जन
राई में पानी निकासी की समस्या को दूर करने के लिए 10.58 करोड़ रुपये की लागत से जोहड़ के पास मुख्य पंपिंग स्टेशन का निर्माण कराया जाएगा। दूषित पानी राठधना एसटीपी तक पहुंचाने के लिए तीन किलोमीटर लंबी सीवर लाइन भी बिछाई जाएगी। मुख्यालय से मंजूरी मिलने के बाद निगम की ओर से टेंडर लगा दिया है।
- अशोक रावत, एसई नगर निगम सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed