फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   exclusive

सरकार से बातचीत बंद होने से लंबा हो रहा आंदोलन, दिल्ली की सीमाओं पर कम होने लगी भीड़

Fri, 19 Feb 2021 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
exclusive
अंकित चौहान
विज्ञापन

सोनीपत। किसान आंदोलन में उतार-चढ़ाव खत्म नहीं हो रहा है। अब सरकार से बातचीत बंद होने से आंदोलन को लंबा होता देखकर दिल्ली की सीमाओं पर भीड़ कम होने लगी है। कुंडली बॉर्डर से किसान दोबारा वापस चले गए और वहां टेंट खाली दिखाई देने लगे हैं तो लंगरों में लगने वाली लाइन भी खत्म हो गई है। हरियाणा के किसान भी पहले के मुकाबले बॉर्डर पर काफी कम पहुंच रहे हैं। कुछ किसान धरनास्थल पर सुबह को जाकर शाम को लौट आते हैं। भीड़ को कम होती देखकर पंजाब के किसान नेताओं ने महापंचायत की जगह किसानों को बॉर्डर पर लेकर पहुंचने की अपील शुरू कर दी है और इसके लिए गांव-गांव अभियान भी शुरू कर दिया है।
कृषि कानून रद्द कराने के लिए पिछले 85 दिनों से किसान दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए हैं। इस बीच किसानों व सरकार के बीच 11 दौर की बातचीत हो चुकी है तो गृहमंत्री अमित शाह भी किसानों से वार्ता कर चुके हैं। इसके बावजूद कोई हल अभी तक नहीं निकल सका है, लेकिन किसानों को लगातार बातचीत होने से एक उम्मीद थी। किसानों व सरकार के बीच आखिरी बैठक 22 जनवरी को हुई थी और उसके बाद से बातचीत का रास्ता बंद पड़ा है। इस बीच आंदोलन में कई उतार चढ़ाव भी चल रहे हैं और ट्रैक्टर परेड के दौरान बवाल होने पर दो दिन तक टूटता आंदोलन किसान नेताओं की भावुक अपील के बाद दोबारा खड़ा हो गया था। लेकिन अब इतना समय बीतने के बावजूद सरकार से बातचीत का रास्ता न खुलने पर आंदोलन लंबा होता देखकर किसानों का धैर्य जवाब देने लगा है। जिससे किसानों ने लौटना शुरू कर दिया है और कुंडली बॉर्डर पर भीड़ कम होने लगी है। जहां कुछ दिन पहले तक करीब 45 हजार किसान हो गए थे, वहीं अब दोबारा से यह आधे रह गए हैं। इसका पता इसी बात से चलता है कि धरनास्थल के पास सड़कें खाली पड़ी रहती हैं तो टेंट व लंगरों में भीड़ नहीं दिखाई देती है। इस तरह से किसान आंदोलन में दोबारा से स्थिति बदलती दिख रही है।
विज्ञापन

--
पंजाब में हर घर से एक किसान को दोबारा बॉर्डर पर लेकर आने में जुटे
कुंडली बॉर्डर पर भीड़ कम होने से किसान नेताओं की परेशानी भी बढ़ी है और वह इसका कारण पता करके दोबारा से किसानों को बॉर्डर पर लेकर आने में जुटे हैं। पंजाब के किसान नेताओं ने सबसे पहले महापंचायतों को बंद कराने का आह्वान किया है, क्योंकि उनको लगता है कि किसानों को कृषि कानूनों से होने वाले नुकसान को लेकर जागरूक करने के लिए महापंचायत की जा रही है। लेकिन पंजाब में पहले ही किसान जागरूक हैं और इसलिए पंजाब में इनकी जरूरत नहीं है। इसलिए किसान नेता जितनी मेहनत महापंचायतों में कर रहे हैं, वह गांवों में अभियान चलाकर हर घर से एक किसान को बॉर्डर चलने की अपील करे। इसके लिए अभियान भी शुरू कर दिया है और पंजाब से जल्द ही काफी किसानों के बॉर्डर पर पहुंचने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पंजाब में सभी किसान कृषि कानूनों से होने वाले नुकसान को लेकर जागरूक हैं। इसलिए वहां से सभी को बॉर्डर पर पहुंचने के लिए कहा गया है और उसका असर दिखने लगा है। वहां से काफी किसान जल्द ही बॉर्डर पर पहुंचेंगे और बॉर्डर पर पहले से ज्यादा भीड़ दिखाई देगी।

- बूटा सिंह, सदस्य संयुक्त किसान मोर्चा
--
किसान महापंचायतों में जुट गए थे, जबकि इसकी कोई जरूरत नहीं है। इसलिए सभी को कहा गया है कि महापंचायतों की जगह बॉर्डर पर पक्के मोर्चों पर जाकर बैठें। उससे ही सरकार पर दबाव बनेगा। पंजाब से काफी किसान बॉर्डर पर पहुंच रहे हैं।
- राजेंद्र सिंह दीपसिंह वाला, अध्यक्ष कीर्ति किसान यूनियन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed