फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Even after open counselling, 316 seats of first year graduation remain vacant.

Sonipat News: ओपन काउंसिलिंग के बाद भी स्नातक प्रथम वर्ष की 316 सीट खाली

Wed, 14 Aug 2024 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 14 Aug 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Even after open counselling, 316 seats of first year graduation remain vacant.
फोटो नंबर-29ओपन काउंसलिंग के तहत दा​खिला करती टीम की सदस्य।
नारनौल। उच्च शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशानुसार स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले गत जुलाई से 14 अगस्त तक दाखिले ओपन काउंसिलिंग के तहत किए जाने थे। बुधवार को ओपन काउंसिलिंग का अंतिम दिन था। इसके बाद भी स्नातक प्रथम वर्ष की 316 सीट खाली हैं।
विज्ञापन

राजकीय महिला महाविद्यालय में उपलब्ध 4 कोर्स की 1100 सीट पर 784 छात्राओं ने दाखिला लिया है। स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिला पिछले ढाई महीने से जारी है, दाखिला प्रक्रिया के दौरान गत 3 जून से 30 जून तक छात्राओं द्वारा आवेदन किए गए थे। इसके बाद दो दौर की मेरिट सूची घोषित की गई थी। 17 जुलाई से 30 जुलाई तक ओपन काउंसिलिंग के तहत दाखिले किए गए थे, लेकिन उपलब्ध सभी सीट पर दाखिले नहीं होने के कारण उच्च शिक्षा निदेशालय द्वारा ओपन काउंसलिंग की तिथि को 14 अगस्त तक बढ़ाया गया था। महिला कॉलेज में उपलब्ध 1100 सीट में से अभी भी 316 सीट पर दाखिला होना बाकी है। संभावना कम हैं की रिक्त सीट पर दाखिले के लिए ओपन काउंसिलिंग की तिथि को फिर से बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन


पीजी कोर्स में मात्र 8 सीट पर दाखिला होना बाकी
राजकीय महिला महाविद्यालय में 6 पीजी कोर्स उपलब्ध हैं। महिला महाविद्यालय में अब तक 6 पीजी कोर्स में उपलब्ध 240 सीट में से 232 सीट पर दाखिला हो चुका है और मात्र 8 सीट पर दाखिला होना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिला ओपन काउंसिलिंग के तहत किए जा रहे थे। अंतिम दिन तक 784 छात्राओं ने स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिला लिया है। वहीं पीजी कोर्स में दाखिले 24 अगस्त तक ओपन काउंसिलिंग के तहत किए जाएंगे। महिला कॉलेज में पीजी कॉलेज में 232 सीट पर दाखिला हो चुका है और 8 सीट पर दाखिला होना बाकी है।
-प्रोफेसर सुनील कुमार, प्रवेश नोडल अधिकारी, राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed