{"_id":"64594f061b0b924a31031066","slug":"ensure-drinking-water-supply-in-rural-and-urban-areas-so-that-there-is-no-problem-in-summer-sonipat-news-c-17-1-147230-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करें ताकि गर्मी में न आए दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करें ताकि गर्मी में न आए दिक्कत
Tue, 09 May 2023 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 09 May 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गर्मी को ध्यान में रखकर उपमंडल अधिकारी (नागरिक) राकेश संधू ने कहा कि जनस्वास्थ्य विभाग व सिंचाई विभाग के अधिकारी ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में आवश्यकतानुसार पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करवाएं। विभागाध्यक्ष कार्यालयों में भी पानी की पर्याप्त व्यवस्था का प्रबंध करें। वह सोमवार को अपने कार्यालय में गर्मी के मौसम में हीट वेव (लू) से बचने के प्रबंधों को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि गांव में पेयजल के लिए प्याऊ लगवाएं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पर्याप्त मात्रा में राहत स्वरूप दवाई व ओआरएस उपलब्ध करवाए जाएं। नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करवाई जाए। उन्होंने लू से बचाव के लिए संबंधित विभागों को एडवाइजरी जारी करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, औद्योगिक व भट्ठा एसोसिएशन पदाधिकारी जागरूकता शिविर लगवाएं। लोगों को सुरक्षात्मक उपाय अपनाने व बच्चों का ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया। तापमान अधिक होने पर श्रम आयुक्त कार्य न किए जाएं। इस मौके पर सहायक श्रम आयुक्त सुनील नांदल, डॉ. रिंकू, उप सिविल सर्जन गीता दहिया, खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी विंशेल सहरावत, राई औद्योगिक क्षेत्र एसोसिएशन के प्रधान राकेश छाबड़ा, भट्ठा एसोसिएशन के प्रधान रमेश दहिया, रविंद्र दिलावर, बहादुर यादव, डॉ. सन्नी, जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ प्रदीप कुमार, श्रम निरीक्षक जगदीश कटारिया व वकील पूनिया मौजूद रहे।
क्या करें-
घर पर रहें, बेहद जरूरी काम होने पर ही बाहर निकलें।
प्यास न होने पर भी पानी पीते रहें, हल्के रंग के ढीले व सूती कपड़े पहनें।
जानवरों को छाया में रखें और उनको पीने के लिए भरपूर पानी दें।
गर्भवती महिलाओं व श्रमिकों को गर्मी से बचाव पर अतिरिक्त ध्यान देना चाहिए।
शराब, चाय, कॉफी व कार्बोनेटिड शीतल पेय पीने से बचें, जो शरीर को निर्जलित करते हैं।
अधिक समस्या होने पर स्वास्थ्य विभाग के टोल फ्री नंबर 108 या 102 पर कॉल करें।