फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Encouraged the artisans by observing the Vishwakarma exhibition

Sonipat News: विश्वकर्मा प्रदर्शनी का अवलोकन कर कारीगरों का किया उत्साहवर्धन

Sat, 28 Feb 2026 02:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 28 Feb 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Encouraged the artisans by observing the Vishwakarma exhibition
सोनीपत के दशहरा मैदान में पीएम विश्वकर्मा प्रदर्शनी में मेहंदी  प्रतियोगिता में भाग लेती प्रतिभ
सोनीपत। सेक्टर-15 के दशहरा मैदान में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्रालय की ओर से तीन दिवसीय पीएम विश्वकर्मा प्रदर्शनी लगाई गई। एक मार्च तक आयोजित होने वाली प्रदर्शनी के पहले दिन उपायुक्त सुशील सारवान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन कर कारीगरों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को आर्थिक एवं तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। प्रदर्शनियां स्थानीय कारीगरों को अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने, बाजार से जुड़ने और आत्मनिर्भर बनने का सशक्त मंच प्रदान करती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने शिक्षण संस्थानों का आह्वान किया कि वह विद्यार्थियों सहित प्रदर्शनी में आकर कारीगरों का मनोबल बढ़ाएं। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न तकनीकी सत्रों का भी आयोजन किया गया। इनमें डिजिटल मार्केटिंग, वित्तीय साक्षरता एवं बैंकिंग सेवाओं तथा राज्य सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटर कॉलेज प्रतियोगिताओं के तहत मेहंदी एवं क्रिएटिव नेल आर्ट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया इसमें विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं के आयोजित का उद्देश्य युवाओं की रचनात्मकता, पारंपरिक कला एवं कौशल को बढ़ावा देना है। अंतिम दिन विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

इस दौरान एमएसएमई विकास कार्यालय करनाल से एडीसी संजीव चावला, प्रो. डीपी सिंह, डिजिटल मार्केटिंग फैकल्टी आकाश शर्मा, एलडीएम हरीश कुमार, एमएसएमई केंद्र अधिकारी भूषण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed