फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Employees took out a procession in the city regarding their demands, demonstrated at the MLA's residence

Sonipat News: कर्मियों ने मांगों को लेकर शहर में निकाला जुलूस, विधायक आवास पर किया प्रदर्शन

Sun, 28 Jul 2024 09:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 28 Jul 2024 09:48 PM IST
विज्ञापन
Employees took out a procession in the city regarding their demands, demonstrated at the MLA's residence
सोनीपत। सेक्टर-15 में एजेंसी कार्यालय के बाहर 1 जुलाई से भूख हड़ताल पर बैठे शहरी सफाई कर्मचारियों को सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन के (सीआईटीयू) कार्यकर्ताओं, ग्रामीण सफाईकर्मी व आशा कार्यकर्ताओं ने समर्थन किया। उनकी समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए उन्होंने शहर में जुलूस निकाला और भाजपा अध्यक्ष एवं विधायक मोहनलाल बड़ौली के आवास पर पहुंचकर उनके पीए को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

शहरी ठेका सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान अजय टांक ने बताया कि नगर निगम व ठेकेदार की ओर से ठेका सफाई कर्मचारियों को पांच साल के बकाया एरियर का भुगतान नहीं किया जा रहा। उनके वेतन में लगातार कटौतियां की जा रही हैं। ग्रामीण सफाई कर्मचारी एसोसिएशन के प्रधान राजेश रसोई ने बताया कि ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की 29 नवंबर 2023 को जिन मांगों पर सहमति बनी थी, उन्हें लागू नहीं किया जा रहा। इसके विरोध में 5 अगस्त को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के आवास पर दोबारा प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा जाएगा। अगर मांगों को लागू नहीं किया तो 10-11 अगस्त को करनाल में मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन की अध्यक्षता सीआईटीयू के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा, जिला प्रधान अनीता ने की। इस दौरान जिला सचिव राजेश टोकी, रोहतास, आशा वर्कर्स यूनियन नेता छवि, सुनीता देवी, दीपक, मदन, देवराज टांक, अमित टांक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed