फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Employees to lay siege to Animal Husbandry Minister's residence on the 27th.

Sonipat News: 27 को पशुपालन मंत्री के आवास घेरेंगे कर्मचारी

Sat, 19 Sep 2026 02:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Employees to lay siege to Animal Husbandry Minister's residence on the 27th.
फोटो: सोनीपत में पशुपालन विभाग के उपनिदेशक को मांगपत्र सौंपते कर्मचारी। स्रोत: यूनियन - फोटो : Samvad
सोनीपत। हरियाणा पशुपालन विभाग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन ने 27 सितंबर को रादौर, यमुनानगर में पशुपालन मंत्री के आवास पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। कर्मचारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी और मांगें पूरी न होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जिला स्तरीय बैठक हुई। बैठक उपनिदेशक पशुपालन एवं डेयरी विभाग के कार्यालय परिसर में हुई। अध्यक्षता जिला प्रधान विजेंद्र दहिया ने की। संचालन कैशियर अनिल शर्मा ने किया।
विज्ञापन

विजेंद्र दहिया ने बताया कि आठ जुलाई को राज्य कार्यकारिणी की बैठक हुई थी। इसमें प्रदर्शन की रणनीति बनाई गई थी। नौ अगस्त को राज्य कन्वेंशन हुई। इसमें विभिन्न मांगों पर सहमति बनी थी। कार्रवाई नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 18 अगस्त को राज्य प्रतिनिधिमंडल की बैठक हुई थी। इसमें भी कई मांगों पर सहमति बनी। इसके बावजूद संबंधित पत्र अब तक जारी नहीं हुए हैं। बैठक में सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान देशराज नैन, जिला कोषाध्यक्ष राजीव खत्री, ओमप्रकाश और गोहाना ब्लॉक प्रधान अशोक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed