{"_id":"67f41f6d563341440e07084a","slug":"electricity-consumption-has-crossed-one-crore-units-since-four-days-sonipat-news-c-197-1-snp1003-134886-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: चार दिन से एक करोड़ यूनिट के पार पहुंची बिजली खपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: चार दिन से एक करोड़ यूनिट के पार पहुंची बिजली खपत
Tue, 08 Apr 2025 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 08 Apr 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की खपत भी बढ़ गई है। चार दिन से बिजली की खपत एक करोड़ यूनिट के पार पहुंच चुकी है। पहले जिले में प्रतिदिन 85 से लेकर 98 लाख यूनिट बिजली की खपत हो रही थी। खपत बढ़ने के साथ बिजली लाइन में फाल्ट आने व फ्यूज उड़ने की 350 शिकायत रोजाना दर्ज हो रही हैं। एक सप्ताह पहले 200 शिकायत दर्ज हो रही थी। आने वाले समय में बिजली की खपत और बढ़ने की संभावना है।
बिजली खपत बढ़ने के साथ ही लाइन लॉस भी बढ़ गया है, जिसकी वजह से अघोषित कट लग रहे हैं। अधिकारी लोगों को निर्बाध बिजली देने के दावे कर रहे हैं। सोनीपत सर्कल में ही बिजली की ज्यादा खपत है। औद्योगिक क्षेत्र और शहर में लोड ज्यादा है। ऐसे में बिजली की खपत जरूरत के अनुसार और आपूर्ति से ज्यादा है। रविवार को फैक्टरियों के बंद होने की वजह से 91.57 लाख यूनिट बिजली की खपत हुई थी, जबकि शनिवार को 1.08 करोड़ यूनिट बिजली की खपत हुई थी।
कृषि और गांव में बिजली आपूर्ति का समय बदला
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से कृषि क्षेत्र की बिजली आपूर्ति का समय बदल दिया गया है। किसान अब रोजाना रात 10:45 बजे से सुबह 5:45 बजे तक सिंचाई कर सकेंगे। वहीं शाम के समय 5:45 से 6:45 बजे तक खेतों के लिए बिजली आपूर्ति होगी। साथ ही जिन गांवों में 16 घंटे बिजली आपूर्ति होती है, वहां के भी समय में बदलाव किया गया है। गांवों में शाम 6:45 से सुबह 6:45 बजे तक बिजली आपूर्ति की जाएगी। दोपहर के समय 12 से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति की जाएगी। गेहूं कटाई का सीजन होने की वजह से सरपंचों की ओर से पत्र लिखे जाने के कारण दिन की बिजली आपूर्ति बंद की गई है। गेहूं कटाई का सीजन खत्म होने के बाद दोपहर में भी बिजली सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
यूं बढ़ती गई बिजली की खपत
तिथि खपत (यूनिट)
31 मार्च 86.78 लाख
1 अप्रैल 98.73 लाख
2 अप्रैल 98.83 लाख
3 अप्रैल 1.03 करोड़
4 अप्रैल 1.05 करोड़
5 अप्रैल 1.08 करोड़
6 अप्रैल 91.57 लाख
गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की खपत में इजाफा हो रहा है। 3 अप्रैल से बिजली की खपत 1 करोड़ यूनिट से ज्यादा हो रही है। साथ ही खेतों में बिजली आपूर्ति व जिन गांवों में 16 घंटे बिजली आपूर्ति हो रही है, वहां के बिजली के समय में बदलाव किया गया है। -गीतूराम तंवर, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम, सोनीपत।