फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   election

सोनीपत, राई, खरखौदा के लिए पहले दिन चार नामांकन, लघु सचिवालय में रही कड़ी सुरक्षा

Sat, 28 Sep 2019 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
election
सोनीपत। जिले में पहले दिन तीन विधानसभा सीटों सोनीपत, राई व खरखौदा से चार नामांकन आए। इसके अलावा काफी लोगों ने नामांकन के लिए फार्म भी लिए। किसी भी बड़ी राजनीतिक पार्टी से प्रत्याशी घोषित नहीं होने के कारण नामांकन कम हुए और प्रत्याशी घोषित होने के बाद ही नामांकन बढ़ने की बात कही जा रही है। वहीं लघु सचिवालय में नामांकन को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही और हर जगह पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

डीसी डॉ. अंशज सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया। इसके साथ ही जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर नामांकन का कार्य भी शुरू हो गया और पहले दिन चार नामांकन आए हैं। सोनीपत विधानसभा सीट के लिए दो प्रत्याशियों ने रिटर्निंग अधिकारी विजय सिंह को नामांकन सौंपे। इनमें एसयूसीआई (कम्यूनिस्ट) पार्टी के जयभगवान और निर्दलीय रमेश खत्री नंबरदार ने अपना नामांकन दाखिल किया। राई विधानसभा क्षेत्र से एसयूसीआई (कम्यूनिस्ट) पार्टी के जयकरण ने अपना नामांकन रिटर्निंग अधिकारी ब्रह्मप्रकाश अहलावत को सौंपा। खरखौदा विधानसभा सीट के लिए राष्ट्रीय जाति आरक्षण विरोधी पार्टी के प्रत्याशी महिपाल आर्य ने अपना नामांकन रिटर्निंग अधिकारी श्वेता सुहाग को सौंपा। गन्नौर, गोहाना, बरोदा से एक भी नामांकन दाखिल नहीं किया गया। डीसी डॉ. अंशज सिंह ने बताया कि प्रत्याशी व उसके साथ काफिले को रिटर्निंग ऑफिसर कक्ष की 100 मीटर की परिधि में तीन वाहनों के आने की अनुमति दी गई है। इसके अलावा कक्ष में उम्मीदवार सहित पांच लोग प्रवेश कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed