फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Elderly people took to the streets, angry over the discontinuation of old-age pensions.

Sonipat News: बुढ़ापा पेंशन बंद होने से नाराज बुजुर्ग सड़कों पर उतरे

Thu, 16 Jul 2026 02:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Elderly people took to the streets, angry over the discontinuation of old-age pensions.
फोटो : सोनीपत के गांव उल्देपुर में परिवार पहचान पत्र से पेंशन नहीं जुड़ने पर बुजुर्गों के साथ वि - फोटो : samvad
गन्नौर। परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) से पेंशन लिंक नहीं होने के कारण बुढ़ापा पेंशन बंद होने से नाराज उल्देपुर गांव के बुजुर्गों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से पात्र बुजुर्गों की पेंशन जल्द बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने आरोप लगाया कि परिवार पहचान पत्र के नाम पर बुजुर्गों को बार-बार परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छह माह पहले पेंशन का सत्यापन कराया गया था लेकिन अब दोबारा दस्तावेज मांगे जा रहे हैं। कई बुजुर्गों ने सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करा दिए इसके बावजूद उनकी पेंशन बंद कर दी गई।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पात्र बुजुर्गों की पेंशन जल्द बहाल नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में जागेंद्र, ओमप्रकाश, जगबीर, जियालाल, हरिश्चंद्र, अजीत, सुमित और कुलदीप सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed