फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Elderly farmer died of corona, 559 patients were cured

कोरोना से बुजुर्ग किसान की मौत, 559 मरीज ठीक हुए

Wed, 26 Jan 2022 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Elderly farmer died of corona, 559 patients were cured
नागरिक अस्पताल में ओपीडी की पर्ची बनवाने के लिए लगी मरीजों की लाइन। संवाद - फोटो : Sonipat
कोरोना के मरीज कम होने से बेशक राहत मिली है। लेकिन मौत का बढ़ता आंकड़ा चिंता बढ़ा रहा है। कोरोना से मंगलवार को गांव मनौली के 62 वर्षीय किसान ने दम तोड़ दिया। इसके साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या 262 हो गई है। वहीं मंगलवार को कोरोना के 183 नए संक्रमित मिले हैं। आरटीपीसीआर की संक्रमण दर 13.42 फीसदी रही। राहत की बात यह है कि 559 मरीज ठीक हुए हैं, जिससे सक्रिय मरीज घटकर 2233 हो गए हैं। कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा अब 55 हजार 436 हो गया है। कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 52 हजार 941 हो गई है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने बताया कि सेक्टर-23 में तीन माह की बच्ची व उसकी 29 वर्षीय मां कोरोना संक्रमित मिली हैं। गांव सलीमसर माजरा में 11 वर्षीय बच्चा व उसका 14 वर्षीय भाई, गोहाना में 12, टीडीआई सिटी कुंडली में बुजुर्ग दंपती, अमर मॉल कुंडली में 42 वर्षीय व्यक्ति, 25 वर्षीय महिला व 15 वर्षीय किशोरी कोरोना संक्रमित मिले हैं। प्रगति नगर में 72 वर्षीय महिला व उसका 45 वर्षीय पुत्र और सुजान सिंह पार्क सोनीपत में 72 वर्षीय व्यक्ति व 44 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

आरटीपीसीआर की संक्रमण दर में भी राहत, 13.42 फीसदी रही
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को जिले में 1421 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें से 1077 आरटीपीसीआर और 344 रैपिड एंटीजन टेस्ट शामिल रहे। रैपिड एंटीजन टेस्ट की सभी रिपोर्ट मंगलवार को ही प्राप्त कर ली गई थी। इसमें से 8 लोगों को संक्रमित पाया गया था। सभी को अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस टेस्ट की संक्रमण दर 2.33 फीसदी रही। दूसरी ओर आरटीपीसीआर की पुरानी 1304 रिपोर्ट भी मंगलवार को प्राप्त हुई। इसमें से 175 लोगों को संक्रमित पाया गया है। इनमें से दो लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस टेस्ट की संक्रमण दर 13.42 फीसदी रही। 173 मरीजों को होम आइसोलेशन में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्ग की छाती में दर्द के अलावा सांस लेने में थी दिक्कत
मंगलवार को एक मरीज की मौत की पुष्टि की गई है। गांव मनौली के रहने वाले 62 वर्षीय किसान एक माह से बीमार थे। उसे छाती में दर्द होने पर 10 जनवरी को परिजन निजी अस्पताल में लेकर गए थे। 22 जनवरी को दोबारा छाती में दर्द व सांस लेने में दिक्कत होने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसकी कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए। उसी दिन उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली और उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। लेकिन हालात ज्यादा बिगड़ने से मंगलवार दोपहर उनकी मौत हो गई। उन्होंने वैक्सीन की दोनों डोज लगवा रखी थी। कोरोना नियमों के साथ उनके शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed