फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Eight teams were deployed to investigate the robbery and murder case but their hands came up empty.

Sonipat News: लूटपाट और हत्या के मामले में आठ टीमें लगीं पर हाथ खाली

Sun, 11 Jan 2026 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 11 Jan 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Eight teams were deployed to investigate the robbery and murder case but their hands came up empty.
सोनीपत। गांव मल्ला माजरा में लूटपाट के दौरान युवक की हत्या कर भागे बदमाशों का अभी तक सुराग नहीं लगा है। पुलिस की आठ टीमें हमलावरों का सुराग लगाने में जुटी है। वहीं, ग्रामीण मामले में जल्द ठोस कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं। मल्हा माजरा में बुधवार देर रात बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की थी। सुनीता ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि वह तथा उनका बेटा साहिल (26) अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। घर की ऊपरी मंजिल पर किरायेदार था।
विज्ञापन

उनका घर आबादी क्षेत्र से दूर है। देर रात एक बजे घुसे हथियारबंद बदमाशों ने लूटपाट शुरू की तो बेटे साहिल ने घर में कुछ होने से मना किया था। तब बदमाशों ने बेटे के सीने में चाकू घोंप दिया था। हमले में बेटे की जान चली गई थी। बदमाश सुनीता की बालियां, अंगूठी छीनने के साथ घर से सोने की चेन, अंगूठी, चांदी की छह जोड़ी पाजेब व छह-सात हजार रुपये और मोबाइल लूट ले गए थे।
विज्ञापन

मामले में पुलिस की आठ टीम हमलावरों की तलाश कर रही हैं। अभी तक पुलिस के हाथ ठोस सुराग नहीं लग सका है। पुलिस क्षेत्र में लगे
सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही।द अन्य तकनीकी साक्ष्यों से भी हमलावरों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में ग्रामीण जल्द ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed