फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Education Minister on electricity bill: Take action against the Junior Engineer, do not burden the consumer.

Sonipat News: 71 हजार के बिजली बिल पर शिक्षा मंत्री बोले- जेई पर लो एक्शन, उपभोक्ता पर न डालें बोझ

Sat, 27 Jun 2026 03:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 27 Jun 2026 03:18 AM IST
विज्ञापन
Education Minister on electricity bill: Take action against the Junior Engineer, do not burden the consumer.
फोटो: सोनीपत लघु सचिवालय में जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक में जनसुनवाई करते
सोनीपत। बिजली का मीटर पोर्टल पर नहीं चढ़ाने और उपभोक्ता को 71 हजार रुपये का औसत बिल थमाने के मामले में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने संबंधित जेई पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता पर बोझ नहीं डलेगा इस पर संबंधित जेई पर ही एक्शन लिया जाए।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा शुक्रवार को लघु सचिवालय में जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक में पहली बार पहुंचे थे। यहां पहुंची 16 शिकायतों की सुनवाई कर 9 का समाधान किया। मंत्री ने कहा कि मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं होगी।
विज्ञापन

शिकायतों को लंबित रखने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। वहीं सुनवाई के दौरान अखंड हिंदू स्वाभिमान के अध्यक्ष ने अल्पसंख्यक के धार्मिक स्थल पर बाहरी लोगों की रोक लगाने की मांग की। साथ ही लव जिहाद की आशंका जताने पर जांच करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी के खाल पर पूर्व विधायक ने कब्जा कर बंद कराया
बीज मार्केट निवासी बलराज सिंह ने कहा कि गांव अहमदपुर में उनकी जमीन है और जमीन की सिंचाई के लिए बने पानी के खाल पर पूर्व विधायक ने कब्जा कर बंद करा दिया है। इस शिकायत की सुनवाई करते हुए शिक्षा मंत्री ने उपायुक्त नेहा सिंह की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर उन्हें निर्देश दिए कि वह इस स्थान का मौका मुआयना कर रिपोर्ट अगली बैठक में प्रस्तुत करें।



कमेटी गठित करने के निर्देश
गांव कुराड़ निवासी दर्शनी देवी की स्कूल प्रबंधन पर गबन करने की शिकायत की जांच करने के लिए शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने एडीसी की अध्यक्षता में कमेटी गठित करने के निर्देश दिए। जिसमें कष्ट निवारण समिति को भी शामिल किया गया है। यह कमेटी शिकायतकर्ता की सुनवाई करते हुए अपनी रिपोर्ट सौंपेगी ताकि अगर किसी व्यक्ति ने गबन किया है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।


गलत तरीके से पैतृक संपत्ति हड़पने का आरोप
गांव जांटी कलां निवासी शकुंतला की गलत तरीके से पैतृक संपत्ति को हड़पने की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एसडीएम की अध्यक्षता में कमेटी गठित करने के निर्देश दिए। गांव रायपुर निवासी रणजीत सिंह की नगर निगम से एनओसी प्राप्त करने में हो रही कठिनाई से संबंधित शिकायत की सुनवाई करते हुए एडीसी को निर्देश दिए कि वह इस मामले की सुनवाई कर समस्या का समाधान करें।


साढ़े तीन साल से पत्नी कोमा में, सीपी करेंगी मामले की जांच
गढ़ी ब्राह्मणान निवासी गौरव की निजी अस्पताल की चिकित्सक से संबंधित शिकायत पर कार्रवाई करते हुए उन्होंने पुलिस आयुक्त को निर्देश दिए कि इस मामले की किसी सीनियर पुलिस अधिकारी से जांच करवाएं। उनका कहना है उनकी पत्नी की डिलीवरी 1 जनवरी 2023 में हुई थी। उसके बाद डॉक्टर अपनी पत्नी के साथ घूमने निकल गए। डॉक्टर की गैर मौजूदगी में उनकी पत्नी की तबीयत खराब हुई और उसके बाद से वह कोमा में है। इस पर मंत्री ने पुलिस आयुक्त को शिकायत देकर मामले की जांच कराने के लिए कहा।

प्रत्येक घर को मिले पेयजल
गांव निजामपुर माजरा के लोगों ने पेयजल से संबंधित शिकायत रखी तो पब्लिक हेल्थ के एक्सईएन ने बताया कि आधे से ज्यादा गांव में पेजयल लाइन बिछाने का कार्य पूरा किया जा चुका है शेष कार्य एक महीने में पूरा कर दिया जाएगा। इस पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करें कि प्रत्येक घर को पीने का पानी उपलब्ध हो।
लव जिहाद की जताई आशंका
अखंड हिंदू स्वाभिमान के अध्यक्ष मनीष राई ने शिकायत देकर खान कॉलोनी (स्वतंत्र नगर) अल्पसंख्यक के धार्मिक स्थल पर बाहरी लोगों की रोक लगाने की मांग की। साथ ही संगठन ने लव जिहाद की आशंका जताई। इस मामले में चार साल में 17 बार शिकायत दी जा चुकी है। इस पर मंत्री ने पुलिस को निर्देश दिए कि वहां जांच करें कि कोई भी बाहरी व्यक्ति आकर किसी प्रकार की शांति को भंग न करें। क्षेत्र में पुलिस गश्त भी बढ़ाएं। मेयर राजीव जैन ने एटलस फैक्टरी के सामने रेलवे की जमीन पर बने धार्मिक स्थल पर पुलिस गश्त बढ़वाने के लिए कहा।
ये रहे मौजूद
विधायक निखिल मदान, देवेंद्र कादियान, इंदुराज नरवाल, मेयर राजीव जैन, पुलिस आयुक्त ममता सिंह, उपायुक्त नेहा सिंह, नगर निगम आयुक्त हर्षित कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष गोहाना बिजेन्द्र मलिक।

शिकायतकर्ता जमा नहीं करवाएगा बिल इसमें इसकी कोई गलती नहीं
शास्त्री कॉलोनी निवासी सुनीता देवी ने बताया कि बिजली निगम ने कुछ वर्ष पहले उनका मीटर बदला था। इसके बाद जो बिजली बिल आया वह समय पर अदा किया लेकिन कुछ समय पहले बिजली निगम ने उनके घर 71102 रुपये का बिल भेजा दिया। बताया कि उनका नया बिजली मीटर पोर्टल पर नहीं चढ़ाया गया इसलिए औसत के हिसाब से बिल दिया गया। इसपर शिक्षा मंत्री ने उस जेई पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिसकी गलती है उसपर ही एक्शन लो, उपभोक्ता को परेशान नहीं किया जाए। यह बिल शिकायतकर्ता जमा नहीं करवाएगा, इसमें इसकी कोई गलती नहीं है।

फोटो: सोनीपत लघु सचिवालय में जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक में जनसुनवाई करते

फोटो: सोनीपत लघु सचिवालय में जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक में जनसुनवाई करते

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed