{"_id":"6903aa1f6a698eae140139ef","slug":"education-department-employees-staged-a-protest-over-their-demands-sonipat-news-c-197-1-snp1008-144527-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मांगों को लेकर शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मांगों को लेकर शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
फोटो 29- सोनीपत के मॉडल टाउन स्थित कार्यालय में लंबित मांगाें को लेकर शिक्षा विभाग के अतिरिक्त
सोनीपत। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ संबंधित सर्व कर्मचारी संघ एवं स्कूल टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने शिक्षा के सार्वजनिक ढांचे को बचाने, शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में प्रदर्शन किया। इसके बाद शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के नाम जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रचना बाना को ज्ञापन दिया।
अध्यापक संघ के राज्य सचिव जोगिंद्र सिंह ने बताया स्कूल टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर इस माह देशभर के शिक्षक अपने राज्यों में शिक्षा, शिक्षार्थी व शिक्षकों की समस्याओं को हल करवाने के लिए धरना दे रहे हैं।
अध्यापक संघ की मांग है कि वर्ष 2012 से पूर्व नियुक्त जेबीटी, सीएंडवी या पदोन्नत टीजीटी को नियुक्ति के समय की शर्तों के अनुसार आश्वासित कॅरिअर प्रगति (एसीपी) का लाभ दिया जाए। निदेशालय स्तर पर टीजीटी, पीजीटी के एसीपी मामलों का अतिशीघ्र निपटारा किया जाए।
विज्ञापन
कच्चे कर्मचारियों व हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत लगे अध्यापकों को नियमित किया जाए। सभी खाली पदों को नियमित भर्ती से भरा जाए। प्राथमिक विद्यालयों से लेकर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तक में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की व्यवस्था की जाए।
जिला प्रधान नरेंद्र चहल ने बताया कि 9 जून 2025 को हरियाणा माध्यमिक शिक्षा के निदेशक व मौलिक शिक्षा के निर्देशक और संगठन की बातचीत में कई मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन उन्हें अब तक लागू नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि उल्लास, बीएलओ, पीपीपी सहित सभी गैर शैक्षणिक कार्यों पर रोक, सामाजिक सुरक्षा पुरानी पेंशन बहाल की जाए।
सरकार ने अब भी शिक्षकों की मांगों की अनदेखी की तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में राजेश दुग्गल, दिलबाग, सुरेंद्र पाल, रोहतास गंगाना, नवीन, जसपाल, रोहतास चहल, सुनील लाठर, संतराम, रविंद्र चहल, आनंद, जोगिंद्र, तारा सिंह, संदीप, करणसिंह मौजूद रहे।