फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Earthquake felt in Sonipat, People ran out of their homes, intensity measured 2.7 on Richter scale

Earthquake Today: सोनीपत में महसूस किए भूकंप के झटके: घरों से बाहर भागे लोग, तीव्रता 6.2 मापी गई

Tue, 03 Oct 2023 03:40 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 03 Oct 2023 03:40 PM IST
सार

Earthquake in Sonipat: सोनीपत में अचानक से लोगों ने भूकंप का झटकों को महसूस किया तो वह अपने घरों से बाहर की तरफ निकल आए। वहीं, लोग गलियों में आपस में भूकंप के बारे में ही बातचीत करते नजर आए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र, दिल्ली के अनुसार भूकंप का केंद्र बिंदु नेपाल रहा। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.2 मापी गई।

विज्ञापन
Earthquake felt in Sonipat, People ran out of their homes, intensity measured 2.7 on Richter scale
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

Earthquake News: सोनीपत में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसके चलते लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप का केंद्र बिंदु सोनीपत में ही रहा। जहां रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.7 मापी गई। हालांकि भूकंप से किसी जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। जिसके बाद फिर कई शहरों में 2 बजकर 51 मिनट पर लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। जिसका केंद्र नेपाल रहा। जिसकी तीव्रता 6.2 मापी गई।

विज्ञापन


विज्ञापन


सुबह 11 बजकर 6 मिनट 3 सेकेंड पर महसूस हुए झटके
मंगलवार सुबह 11 बजकर 6 मिनट 3 सेकेंड पर अचानक भूकंप का झटका लगा। जिसका पता लगते ही लोग अपने घरों से बाहर की तरफ निकल आए। भूकंप की तीव्रता ज्यादा नहीं थी। शहरवासी मनोज, नितिन, सुनील ने बताया कि अचानक भूकंप का झटका लगते ही उन्हें खतरे का अंदेशा हो गया था। भूकंप का झटका महसूस किया तो वह घरों से बाहर आ गए थे। लोग गलियों में आपस में भूकंप के बारे में ही बातचीत कर रहे थे। उन्होंने माना की अगर अधिक झटका होता तो बहुत अधिक नुकसान हो सकता था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र, दिल्ली के अनुसार भूकंप का केंद्र बिंदु सोनीपत रहा। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 2.7 मापी गई। वहीं फिर से आए भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है भूकंप आने का कारण
टीकाराम कन्या महाविद्यालय की भूगोल की सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ.अनीता सिंह ने कहा कि पृथ्वी की बाह्य परत में अचानक हलचल से उत्पन्न ऊर्जा के चलते भूकंप आता है। यह ऊर्जा पृथ्वी की सतह पर भूकंप की तरंग उत्पन्न करती है। यह भूमि को हिलाकर या विस्थापित कर प्रकट होती है। अक्सर भूकंप भूगर्भीय दोषों के कारण आते हैं। भारी मात्रा में गैस प्रवास, पृथ्वी के भीतर गहरी मीथेन, ज्वालामुखी, भूस्खलन और नाभिकीय परीक्षण ऐसे मुख्य दोष हैं।

ऐसे करना चाहिए भूकंप आने पर बचाव

  • सुरक्षित स्थान पर भूकंपरोधी भवन का निर्माण कराएं।
  • समय-समय पर आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण ले व पूर्वाभ्यास करें।
  • आपदा की किट बनाएं जिसमें रेडियो, जरूरी कागज, मोबाइल, टार्च, माचिस, मोमबत्ती, चप्पल, नकदी व जरूरी दवाएं रखें।
  • भूकंप आने पर परिवार के लोगों को बिजली व गैस बंद करने को कहें।
  • भूकंप के दौरान टेबल, पलंग या मजबूत फर्नीचर के नीचे शरण ले।
  • संतुलन बनाए रखने के लिए फर्नीचर को कस कर पकड़ लें।
  • खुले स्थान पर पेड़ व बिजली की लाइनों से दूर रहें।
  • मकान ध्वस्त हो जाने के बाद उसमें न जाएं।
  • वाहन के भीतर है तो उसी में रहें, बाहर न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed