फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   E-ticketing fully implemented in roadways buses

Sonipat News: रोडवेज बसों में ई-टिकटिंग पूरी तरह से लागू

Sun, 04 Jun 2023 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 04 Jun 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
E-ticketing fully implemented in roadways buses
गोहाना। गोहाना बस अड्डे के प्रत्येक रूट पर ई-टिकटिंग प्रणाली लागू कर दी गई है। हालांकि विकल्प के लिए परिचालक सामान्य टिकट भी रख रहे हैं। लेकिन प्राथमिकता ई-टिकटिंग को दी जा रही है।
विज्ञापन

रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि ई-टिकटिंग की मशीन में अपडेट करने का काम चल रहा है। मशीन पूरी तरह अपडेट होने पर यात्रियों व परिचालकों के लिए अन्य सुविधा भी उपलब्ध हो जाएगी। गोहाना बस अड्डे से करीब 60 रूटों पर बसों का परिचालन किया जाता है। इन रूटों पर जाने वाली बसों में ई-टिकटिंग प्रणाली शुरू कर दी गई है। रोजाना 80 फीसदी से अधिक यात्रियों को ई-टिकटिंग का टिकट उपलब्ध करवाया जाता है। परिचालकों का कहना है कि ई-टिकटिंग चालू होने से हिसाब लगाने और टिकटों को संभालकर रखने की समस्या से निजात मिला है। जल्द ही ई-टिकटिंग में ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा शुरू हो जाएगी तो खुले पैसों की समस्या भी खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन

ई-टिकटिंग की मशीन अपडेट होने पर ये सुविधाएं बढ़ेंगी
अधिकारियों का कहना है कि ई-टिकटिंग मशीन अपडेट होने से यात्रियों व परिचालकों के लिए काफी सुविधा उपलब्ध हो जाएंगी। बार कोड स्कैन करने की सुविधा तथा बस पासधारकों के लिए शून्य रुपये का टिकट उपलब्ध हो जाएगा। इससे रोडवेज अधिकारियों को यात्रियों की गणना करने में आसानी होगी। बिना टिकट यात्रा करने वालों पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज में सभी रूटों पर ई-टिकटिंग प्रणाली पूरी तरह से लागू कर दी गई है। इससे यात्रियों व परिचालकों को फायदा मिल रहा है। वहीं ई-टिकटिंग की मशीन में अपडेट का काम चल रहा है। मशीन अपडेट होने के बाद यात्रियों के लिए और सुविधाएं भी बढ़ जाएगी। -दलबीर मान, डीआई, सब डिपो, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed