फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Due to drizzle, there was fault in the line, there was no electricity in Kundli and Nathupur industrial area

Sonipat News: बूंदाबांदी से लाइन में फाल्ट, कुंडली व नाथूपुर औद्योगिक क्षेत्र में बिजली रही गुल

Tue, 28 Nov 2023 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 28 Nov 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Due to drizzle, there was fault in the line, there was no electricity in Kundli and Nathupur industrial area
राई। गांव सबौली के पास सोमवार रात हुई बूंदाबांदी से 33केवी सब स्टेशन पर लाइनों में फाल्ट आ गया था जिसकी वजह से कुंडली व नाथूपुर औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े छह फीडरों पर बिजली गुल रही। उद्योगपतियों ने सोमवार रात को ही बिजली अधिकारियों के पास फोन करने शुरू कर दिए। इसके बाद अधिकारी हरकत में आए और लाइन में आए फाल्ट को दूर किए जाने के बाद रात 10.30 बजे दोबारा बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

गांव सबौली के पास 33केवी सब स्टेशन से कुंडली औद्योगिक क्षेत्र व नाथूपुर औद्योगिक क्षेत्र के अलावा नाथूपुर गांव में बिजली आपूर्ति की जाती है। सोमवार रात बूंदाबांदी शुरू हुई तो रात करीब साढ़े आठ बजे 33केवी सब स्टेशन पर लाइन में फाल्ट आ गया। सब स्टेशन से चलने वाले छह फीडर बंद हो गए। नाथूपुर गांव के अलावा कुंडली व नाथूपुर औद्योगिक क्षेत्र में भी बिजली गुल होने के कारण उद्योगों में उत्पादन बंद हो गया। इसके बाद फैक्टरी मालिकों ने फोन करके बिजली अधिकारियों को बिजली गुल होने की जानकारी दी। इस पर बिजली कर्मियों ने लाइन में आए फाल्ट को दूर करना शुरू कर दिया। गांव सबौली के सब स्टेशन परिसर में लाइन में आए फाल्ट मिला। इसके बाद कर्मियों ने लाइन की दोबारा से मरम्मत की गई। रात 10.30 बजे बिजली लाइन को दोबारा चालू किया गया। इस पर उद्योगपतियों व ग्रामीणों को राहत मिल सकी।
विज्ञापन


ट्रांसफार्मर गिरने से 18 घंटे गुल रही 80 घरों की बिजली
खरखौदा। सांपला मार्ग पर मटिंडू चौक किनारे पर रखा ट्रांसफार्मर सोमवार रात को बारिश के दौरान नीचे गिर गया। गनीमत रही कि ट्रांसफार्मर के पास ही सब्जी बेचने वाले कई रेहड़ी संचालक इसकी चपेट में नहीं आए, नहीं तो बड़ा हादसा सामने आ सकता था। सोमवार रात करीब 8 ट्रांसफार्मर एक रेहड़ी पर गिरा, जिसके चलते रेहड़ी पर रखी सब्जियां बिखर गई। इसके बाद ट्रांसफार्मर से जुड़े 100 घरों की बिजली गुल हाे गई थी। तभी रेहड़ी संचालकों ने मामले की जानकारी बिजली निगम को दी। बिजली निगम की ओर से मंगलवार को दोबारा ट्रांसफार्मर रखा गया। दोपहर करीब 2 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई, जिससे लोगों को राहत मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
बूंदाबांदी के कारण सोमवार रात करीब 8.30 बजे सबौली में 33केवी लाइन पर फाल्ट आ गया था। इसकी वजह से कुंडली व नाथूपुर औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। फाल्ट को दो घंटे में दूर करके दोबारा बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई थी।-सतीश गोयत, उपमंडल अभियंता, बिजली निगम, कुंडली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed