फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Dubheta's daughter Aditi Sheoran selected for National School Games

Sonipat News: दुभेटा की बेटी अदिति श्योराण का नेशनल स्कूल गेम्स में हुआ चयन

Sun, 26 Apr 2026 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 26 Apr 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Dubheta's daughter Aditi Sheoran selected for National School Games
अंडर-17 गर्ल्स क्रिकेट टीम में चयनित खिलाड़ी आदिती श्योराण।
गन्नौर। दुभेटा गांव की युवा क्रिकेटर अदिति श्योराण का 69वें नेशनल स्कूल गेम्स अंडर-17 गर्ल्स क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता 29 अप्रैल से रोहतक में शुरू होगी जिसमें अदिति चंडीगढ़ की महिला क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन

चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से घोषित टीम में बतौर ऑलराउंडर शामिल अदिति का यह तीसरा नेशनल चयन है। 15 वर्ष की उम्र में स्टेट, नेशनल और बीसीसीआइ स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर चुकी अदिति को शानदार बल्लेबाजी और स्पिन गेंदबाजी के लिए जाना जाता है। अदिति हरियाणा सरकार से खेल प्रतिभा सम्मान और चंडीगढ़ प्रशासन से स्टेट अवार्ड हासिल कर चुकी हैं।
विज्ञापन

उनके चयन से गांव और परिवार में खुशी का माहौल है। अदिति ने हाल ही में सीबीएसई 10वीं में 83 प्रतिशत अंक भी प्राप्त किए हैं। गांव के सरपंच विकास आर्या ने बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि अदिति भविष्य में देश के लिए खेलेगी। अदिति की प्रारंभिक शिक्षा खानपुर कलां स्थित ग्लोबल पब्लिक स्कूल से हुई है। वह चंडीगढ़ के कार्मल काॅन्वेंट स्कूल-9 में 11वीं की छात्रा हैं और इस वर्ष क्रिकेट के साथ-साथ बेसबाॅल व साफ्टबाॅल में भी नेशनल स्तर पर प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed