फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Drug smuggler imprisoned for one year

Sonipat News: मादक पदार्थ तस्कर को एक साल कैद

Mon, 27 May 2024 09:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 27 May 2024 09:57 PM IST
विज्ञापन
Drug smuggler imprisoned for one year
सोनीपत। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश विमल सपरा ने मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोषी को एक साल कैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


मादक पदार्थ निरोधक स्टाफ में नियुक्त एसआई नरेश कुमार ने 14 सितंबर, 2020 को बरोदा थाना पुलिस काे बताया था कि उनकी टीम ने गांव जागसी-मातंड के बीच नहर के पुल के निकट से एक युवक को 220 ग्राम चरस सहित पकड़ा है। आरोपी कार में सवार था। सिंचाई विभाग के तत्कालीन एसडीओ अमनदीप की मौजूदगी में आरोपी की तलाशी लेकर मादक पदार्थ बरामद किया था। आरोपी की पहचान गांव जागसी निवासी दीपक के रूप में हुई थी। उसने पुलिस को बताया था कि वह चरस को उत्तरकाशी से 27000 रुपये में लेकर आया था। आरोपी को अदालत में पेश कर दिया था। मामले की सुनवाई के बाद एएसजे विमल सपरा ने दीपक को दोषी करार दिया। अदालत ने दोषी को एक साल कैद व दो हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना न देने पर एक माह अतिरिक्त कैद की सजा सुनाई गई। दोषी ने जुर्माना अदा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed