फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Drug smuggler arrested with hashish and opium

Sonipat News: चरस और अफीम के साथ मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार

Fri, 04 Apr 2025 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 04 Apr 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Drug smuggler arrested with hashish and opium
सोनीपत। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) ने मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोपी से 1.835 किलो चरस व 962 ग्राम अफीम बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपी गांव भावड़ निवासी श्रवण उर्फ नान्हा है।
एचएसएनसीबी, रोहतक में नियुक्त एएसआई संदीप कुमार ने बरोदा थाना पुलिस को बताया कि वह अपनी टीम के साथ भावड़ बस अड्डा पर मौजूद थे। उसी दौरान सूचना मिली कि एक बाइक सवार युवक मादक पदार्थ लेकर आने वाला है। जिस पर उनकी टीम ने नाकाबंदी कर दी। इसी बीच बाइक सवार युवक आता दिखाई दिया।

पुलिस ने उसे रोक लिया। मामले की सूचना नायब तहसीलदार गोहाना को दी गई। उनकी मौजूदगी में तलाशी ली तो युवक के हाथ में ली गई पॉलिथीन में 1.835 किलो चरस बरामद हुई। बाद में बाइक की सीट के अंदर दो पॉलिथीन मिली। जिनमें 962 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed