फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Drug addiction awareness run with Krishna marathon today, 1500 students will participate

Sonipat News: नशा मुक्ति जागरूकता रन विद कृष्ण मैराथन आज, 1500 विद्यार्थी लेंगे भाग

Sun, 10 Mar 2024 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 10 Mar 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Drug addiction awareness run with Krishna marathon today, 1500 students will participate
गोहाना। नशा मुक्त जागरूकता को लेकर 2 मार्च को जल मंच संयोजक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण ढुल के नेतृत्व में शुरू हुई रन विद कृष्ण मैराथन का समापन रविवार को गोहाना के फव्वारा चौक पर किया जाएगा। जिससे क्षेत्र के 13 विद्यालयों के 1500 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। वहीं मैराथन के समापन कार्यक्रम में हरियाणवी गायक एमडी देसी रॉकस्टार व गायक सुभाष फौजी नशा मुक्ति का संदेश देंगे।
विज्ञापन


जल मंच संयोजक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण ढुल ने बताया कि युवाओं समेत हर वर्ग को नशों के खिलाफ जागरूक करने के उद्देश्य से रन विद कृष्ण मैराथन का आरंभ बड़वासनी गांव से हुआ और अब इसका समापन स्थानीय फव्वारा चौक पर नशा मुक्ति संकल्प के साथ किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वामी संपूर्णानंद महाराज व विशिष्ट अतिथि के पुलिस आयुक्त आईपीएस सतीश बालन होंगे। समारोह में प्रतिभागियों को डिजिटल प्रमाणपत्र एवं मैराथन में स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन




इन विद्यालयों के बच्चे लेंगे हिस्सा
विद्यालय विद्यार्थी

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गोहाना 200
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गोहाना 200
राजकीय माध्यमिक विद्यालय, गढ़ी सराय खां 150
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मंडी गोहाना 100
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गढ़ी उजाले खां 100
सत्यानंद पब्लिक स्कूल, गोहाना 100
जवाहरलाल नेहरू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गोहाना 100
होली फेमिली कान्वेंट स्कूल, गोहाना 100
बाल भारती विद्यापीठ स्कूल गोहाना 100
सीआर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गोहाना 100
जैन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गोहाना 100
गीता विद्या मंदिर स्कूल, गोहाना 100
मॉडर्न पब्लिक स्कूल, गोहाना 50
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed