फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Driver used emergency break when farmers reached on railway track in Sonipat

भारत बंद: मालगाड़ी रुकवाने ट्रैक पर पहुंचे किसान, चालक ने लगाया आपातकालीन ब्रेक, सोनीपत में हादसा टला

Tue, 28 Sep 2021 03:02 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 28 Sep 2021 03:02 AM IST
सार

हरियाणा के सोनीपत में भी किसानों के बंद का असर देखने को मिला। प्रदर्शनकारी किसान रेलवे ट्रैक पहुंचे तो तेज रफ्तार से आ रही मालगाड़ी के ड्राइवर ने तत्काल आपातकालीन ब्रेक का इस्तेमाल किया। उससे पहले ही आरपीएफ जवानों ने किसानों को ट्रैक से हटा लिया था।

विज्ञापन
Driver used emergency break when farmers reached on railway track in Sonipat
ट्रैक से किसानों को हटाते आरपीएफ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

किसान संगठनों के आह्वान पर कृषि कानूनों के खिलाफ भारत बंद के दौरान सोमवार सुबह किसान रेलवे ट्रैक पर आ गए और अंबाला से दिल्ली की तरफ रन थ्रू जा रही मालगाड़ी को रुकवाने का प्रयास किया। हादसे की आशंका को भांपते हुए मौके पर तैनात आरपीएफ टीम ने दौड़कर किसानों को ट्रैक से हटाया। रेलवे ट्रैक पर आए किसानों को देखते हुए मालगाड़ी के चालक को आपातकालीन ब्रेक लगानी पड़ी। जिससे बड़ा हादसा टल गया। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- तस्वीरों में किसानों का भारत बंद: पंजाब भर में व्यापक असर, सड़क और बाजार दिखे सूने, 22 ट्रेनें रहीं रद्द
विज्ञापन


मालगाड़ी के रुकने के बाद लगे इंकलाब जिंदाबाद के नारे
मालगाड़ी को रुकवाने के बाद किसान दोबारा ट्रैक पर आ गए और इंकलाब जिंदाबाद, किसान मोर्चा जिंदाबाद, केंद्र सरकार मुर्दाबाद, कृषि कानून रद्द करो के नारे लगाते रहे। उसके बाद धीरे-धीरे किसानों की संख्या बढ़ती चली गई। मालगाड़ी के रुकने के बाद किसान तिरपाल बिछाकर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक पर जाने की जिद पकड़े रहे किसान 
सोमवार सुबह 8.35 बजे तक दिल्ली की तरफ रन थ्रू जा रही मालगाड़ी को रुकवाने के लिए ट्रैक पर आए किसानों को देखते हुए ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ कर्मचारी उन्हें बचाने के लिए दौड़ पड़े। आरपीएफ कर्मचारियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना किसानों को रेलवे ट्रैक से हटाया। तेज गति से आ रही मालगाड़ी को देखने के बावजूद किसान ट्रैक पर जाने की जिद पर अड़े रहे। हालांकि मालगाड़ी के चालक ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत आपातकालीन ब्रेक लगा दिया।


यह भी पढ़ें- Punjab Cabinet Expansion: ये है चरणजीत सिंह चन्नी का नया मंत्रिमंडल, पढ़ें नए-पुराने मंत्री चेहरों का राजनीतिक सफर

चार बजे ट्रैक से हटे किसान
किसानों ने रेलवे ट्रैक पर बैठने के साथ ही चाय-पानी की भी व्यवस्था की। रेलवे स्टेशन के मालगोदाम में किसानों के साथ आई महिलाएं चाय बनाती रहीं। युवा पानी की बोतलें लेकर आते रहे। शाम चार बजने के बाद ही किसान रेलवे ट्रैक से हटे। जिसके बाद ही मालगाड़ी को दिल्ली की तरफ रवाना किया गया। 

सुबह करीब 8.35 बजे कुछ किसान दिल्ली की तरफ रन थ्रू जा रही मालगाड़ी को रुकवाने के लिए ट्रैक पर आ गए थे। हमारी टीम ने किसानों को रेलवे ट्रैक से हटाया। हालांकि मालगाड़ी के चालक ने भी आपातकालीन ब्रेक लगा दिए थे। जिन किसानों को ट्रैक से हटाया गया था, मालगाड़ी के रुकते ही वे दोबारा ट्रैक पर बैठ गए। शाम चार बजे किसानों के हटने के बाद ही मालगाड़ी को दिल्ली की तरफ रवाना किया गया। - युद्धवीर सिंह, प्रभारी, आरपीएफ, सोनीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed