फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Drain overflows on railway road, shopkeepers and pedestrians troubled

Sonipat News: रेलवे रोड पर नाला ओवरफ्लो, दुकानदार व राहगीर परेशान

Sat, 18 May 2024 10:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 18 May 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
Drain overflows on railway road, shopkeepers and pedestrians troubled
फोटो 11. सोनीपत के गन्नौर में नाला ओवरफ्लो होने से रेलवे रोड पर भरा दूषित पानी। संवाद
गन्नौर। जीटी रोड के पास रेलवे रोड पर दुकानदारों को दूषित पानी की निकासी न होने से परेशानी हो रही है। दुकानों के सामने नाले की सफाई न होने के कारण दूषित पानी भरा हुआ है। दुकानदाराें की ओर से प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

दुकानदारों ने बताया कि पिछले दिनों हुई बारिश के बाद उनकी दुकान के आगे नाला ओवरफ्लो हो गया था। जिसके बाद से दूषित पानी लगातार उनकी दुकानों के आगे भर रहा है जो उनके लिए आफत बना हुआ है। नाले की सही सफाई न होने की वजह से यह पानी जमा हो रहा है। अब हालात यह है कि पानी की निकासी न होने से उनका दुकानों में बैठना भी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

वहीं उन्हें व ग्राहकों को भी आवागमन करने में परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका की ओर से पिछले दिनों नाले की सफाई तो करवाई थी, लेकिन सफाई कर्मचारियों ने खानापूर्ति की। उन्होंने अब एसडीएम से नालों की सफाई उचित ढंग से करवाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
रेलवे रोड पर पानी भराने की समस्या संज्ञान में नहीं थी। नगर पालिका के अधिकारियों को नालों की सफाई करवाने के आदेश दिए जाएंगे, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो। -निर्मल नागर, एसडीएम, गन्नौर

फोटो 11. सोनीपत के गन्नौर में नाला ओवरफ्लो होने से रेलवे रोड पर भरा दूषित पानी। संवाद

फोटो 11. सोनीपत के गन्नौर में नाला ओवरफ्लो होने से रेलवे रोड पर भरा दूषित पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed