फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Drain overflows on Bega Road, contaminated water fills the road

Sonipat News: बेगा रोड पर नाले ओवरफ्लो सड़क पर भरा दूषित पानी

Mon, 17 Mar 2025 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 17 Mar 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Drain overflows on Bega Road, contaminated water fills the road
फोटो 06- सोनीपत के गन्नौर के बेगा रोड पर भरे दूषित पानी को लेकर नगरपालिका के खिलाफ रोष जताते दु
गन्नौर। बेगा रोड पर नालों की सफाई नहीं होने से ओवरफ्लो हो चुके हैं। दूषित पानी सड़क पर भरने से वाहन चालकों, राहगीरों के साथ दुकानदारों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस समस्या के कारण दुकानदारों के काम पर असर पड़ रहा है। दुकानदारों ने एकत्रित होकर नगरपालिका के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए जल्द ही समस्या का समाधान करवाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

दुकानदार राकेश, सुरेंद्र छिक्कारा, मुन्ना, आर्यन व संजय ने बताया कि नगरपालिका की ओर से बेगा रोड पर कई महीने से नालों की सफाई नहीं करवाई जा रही है। इसकी वजह से नाले ओवरफ्लो हो रहे हैं। उनका गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। यहां से गुजरने वाले वाहनों के कारण सड़क पर भरा दूषित पानी उनकी दुकानों के अंदर पहुंच रहा है।
विज्ञापन

प्रदीप कुमार, आशु व सचिन ने बताया कि बेगा रोड निवासी कई बार नगरपालिका के सफाई निरीक्षक को समस्या से अवगत करवा चुके हैं, मगर उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। कई बार सीएम विंडो पर भी शिकायत देने के बाद कोई समाधान नहीं हुआ है। लोगों ने एसडीएम से जल्द बेगा रोड पर निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करवाने की मांग की।

फोटो 06- सोनीपत के गन्नौर के बेगा रोड पर भरे दूषित पानी को लेकर नगरपालिका के खिलाफ रोष जताते दु

फोटो 06- सोनीपत के गन्नौर के बेगा रोड पर भरे दूषित पानी को लेकर नगरपालिका के खिलाफ रोष जताते दु

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed