{"_id":"65de366111f47eb4820b5c69","slug":"drain-number-8-will-be-covered-in-the-urban-area-park-and-track-will-be-built-sonipat-news-c-197-1-snp1003-114518-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ड्रेन नंबर 8 को शहरी क्षेत्र में किया जाएगा कवर, बनेगा पार्क व ट्रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ड्रेन नंबर 8 को शहरी क्षेत्र में किया जाएगा कवर, बनेगा पार्क व ट्रैक
Wed, 28 Feb 2024 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 28 Feb 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
गोहान। गोहाना के ड्रेन नंबर 8 को शहरी क्षेत्र में कवर करने की योजना बनाई जा रही है। जिस तरह से सोनीपत शहर में अमृत योजना के तहत ड्रेन नंबर 6 को पक्का किया रहा है, उसी तर्ज पर ड्रेन को पक्का किया जाएगा। इसके ऊपर पार्क व ट्रैक बनाने की योजना है। अधिकारियों के अनुसार योजना को तैयार कर उच्च अधिकारियों के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। सरकार से बजट मिलने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
नगर परिषद की तरफ से शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए लगातार कारगर कदम उठाए जा रहे है। शहर के बीच से गुजरने वाले ड्रेन नंबर 8 को कवर करने व ड्रेन के ऊपर सुंदरीकरण करने को लेकर नप की टीम योजना बना रही है। योजना के तहत ड्रेन को करीब 3 किलोमीटर तक पक्का किया जाएगा और ड्रेन पर पार्क व ट्रैक तैयार किया जाएगा। वहीं रात के समय ड्रेन पर व्यवस्थित ढंग से खाने-पीने की चीजों की स्टाल भी लगाई जाएगी। जिससे शहर वासियों को राहत मिलेगी।
गंदगी से मिलेगी राहत
ड्रेन नंबर 8 में आस-पास के लोग गंदगी डाल देते हैं, जिससे बीमारी फैलने का भय रहता है। नप की तरफ से ड्रेन को कवर करने के बाद आस-पास के लोग गंदगी नहीं डाल पाएंगे और शहर साफ-सुथरा रहेगा। ड्रेन कवर होने पर पार्क बनने के बाद दृश्य भी सुंदर होगा।
विज्ञापन
वर्जन
नगर परिषद की तरफ से ड्रेन को कवर करने को लेकर योजना बनाई जा रही है। योजना पर अभी काम चल रहा है। योजना की ड्राइंग तैयार कर जिला निगम आयुक्त के सामने पेश की जाएगी। मंजूरी मिलने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
निशा शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद