फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Dr Sushila of Sonipat Qualify Haryana Judicial Service Examination

Sonipat: डॉ. सुशीला ने उत्तीर्ण की न्यायिक सेवा परीक्षा, शादी के 10 साल बाद अपने साथ परिवार का सपना किया पूरा

Tue, 18 Oct 2022 09:40 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गन्नौर सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गन्नौर सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 18 Oct 2022 09:40 PM IST
सार

डाटा एंट्री ऑपरेटर की पत्नी सहायक प्रोफेसर डॉ. सुशीला ने न्यायिक सेवा परीक्षा उत्तीर्ण की है। सुशीला ने शादी के 10 साल बाद अपने साथ परिवार का सपना भी साकार किया है।

विज्ञापन
Dr Sushila of Sonipat Qualify Haryana Judicial Service Examination
डॉ. सुशीला शर्मा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कड़ी मेहनत के बलबूते अगर इंसान किसी कार्य को करने की ठान ले तो फिर मंजिल नजदीक आती चली जाती है। सहायक प्रोफेसर डॉ. सुशीला शर्मा ने इसे कर दिखाया है। शादी के 10 साल बाद दिल्ली के विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में सहायक प्रोफेसर के पद पर रहते हुए डॉ. सुशीला ने न्यायिक सेवा परीक्षा को उत्तीर्ण कर अपना व परिवार का सपना पूरा कर लिया है। 

विज्ञापन


मूलरूप से जींद के गांव गतौली के पूर्व सरपंच ऋषिराम भारद्वाज की बेटी डॉ. सुशीला शर्मा की शादी वर्ष 2012 में सोनीपत जिले के गन्नौर कस्बे के शास्त्री नगर निवासी विकास शर्मा के साथ हुई थी। वह सोनीपत सिविल अस्पताल में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं। उनके दो बच्चे अंश व आरूही हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : कुरुक्षेत्र: धर्मनगरी की बेटी प्रियंका ने हरियाणा ज्यूडिशियरी की परीक्षा भी की उत्तीर्ण, चौथा रैंक किया हासिल
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शादी के बाद परिवार की जिम्मदारियों को संभालने के साथ ही डॉ. सुशीला दिल्ली के विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में सहायक प्रोफेसर के रूप में सेवा दे रही हैं। इन सबके बावजूद उन्होंने अपने जज बनने के सपने को पूरा करने के लिए अपनी पढ़ाई जारी रखी। डॉ. सुशीला ने बताया कि कोरोना काल के समय उन्हें पढ़ाई करने का भरपूर मौका मिला।

उन्होंने घर पर ही ऑनलाइन पढ़ाई की और वर्ष 2021 में एचसीएस न्यायिक सेवा भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया। अब डॉ. सुशीला ने परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने पैतृक गांव के साथ अपनी ससुराल गन्नौर का नाम भी रोशन किया है। डॉ. सुशीला शर्मा ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय से एलएलबी, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र से एलएलएम व भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, खानपुर कलां से पीएचडी की डिग्री प्राप्त की है। डॉ. सुशीला शर्मा ने अपने माता-पिता के साथ ही अपने ससुर सियाराम शर्मा, सास रामरति देवी व पति विकास शर्मा को कामयाबी का श्रेय दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed