{"_id":"6a105d3a5ac4e172c60650c6","slug":"district-level-badminton-championship-2026-begins-more-than-300-players-are-participating-sonipat-news-c-197-1-snp1003-154387-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जिलास्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 का आगाज, 300 से ज्यादा खिलाड़ी ले रहे भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जिलास्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 का आगाज, 300 से ज्यादा खिलाड़ी ले रहे भाग
Fri, 22 May 2026 08:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 22 May 2026 08:54 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के ककरोई रोड स्थित अकादमी में हुई प्रतियोगिता में बैडमिंटन खेलते खिलाड़ी। स्रो
सोनीपत। जिला बैडमिंटन संघ की ओर से शुक्रवार को 44वीं जिलास्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का आगाज किया गया। ककरोई रोड स्थित मलिक बैडमिंटन अकादमी में आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता में जिलेभर से 300 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पहले दिन खिलाड़ियों ने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
चैंपियनशिप में अंडर-11 से लेकर सीनियर और मास्टर्स वर्ग तक के मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं। विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों में प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। इसका शुभारंभ मेयर राजीव जैन ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों के साथ बैडमिंटन खेलकर अपनी फिटनेस का परिचय भी दिया और युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित किया।
उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित करते कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। ट्री मैन देवेंद्र सूरा, नरेंद्र मलिक ने शिरकत कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। जिला बैडमिंटन संघ के सचिव जगबीर सिंह छिक्कारा ने बताया कि इस चैंपियनशिप का उद्देश्य जिले के खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध करवाना और नई प्रतिभाओं को आगे लाना है। इस दौरान प्रशिक्षक हरेंद्र मलिक, दिनेश चौधरी, अतुल तिवारी, सूरज, यूसुफ जौहरी, शुभम, अजय राठी, मोहित खत्री, रजत, विनय, विकास, राव, सतीश, अन्नु, हरदीप मौजूद रहे।