फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   District Bar Association Election: Nominations filed for four posts including the post of Vice President

जिला बार एसोसिएशन चुनाव : उप प्रधान पद समेत चार पदों के लिए दर्ज कराए नामांकन

Fri, 02 Dec 2022 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
District Bar Association Election: Nominations filed for four posts including the post of Vice President
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में नामांकन के दूसरे दिन चार पदों के लिए चार अधिवक्ताओं ने नामांकन दाखिल किए। जिसमें उप प्रधान पद के लिए जोगेंद्र मलिक, सचिव पद के लिए दिनेश अत्री व अंकित त्यागी और सह सचिव पद के लिए किरण बाल्याण ने नामांकन किया। अब चुनाव में कुल 19 प्रत्याशी मैदान में आ गए हैं।
विज्ञापन

सोनीपत बार एसोसिएशन के चुनाव में प्रधान पद के लिए तीन, उप प्रधान पद पर चार, सचिव पद पर आठ, सह सचिव व कोषाध्यक्ष पद पर दो-दो अधिवक्ताओं ने नामांकन किया। बार चुनाव के लिए मतदान 16 दिसंबर को होगा। 3 दिसंबर को नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। चुनाव के लिए राजेंद्र सिंह दहिया को रिटर्निंग ऑफिसर, एआरओ प्रेम अत्री व बलजीत खत्री को बनाया गया है। नामांकन के बाद से अब प्रत्याशियों ने चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं से संपर्क अभियान तेज कर दिया है। वह अपने पक्ष में वोट डालने के लिए अधिवक्ताओं के चैंबर के साथ ही घर तक जा रहे हैं।
विज्ञापन

अब यह प्रत्याशी मैदान में डटे
प्रधान पद- कमल हुड्डा, राजीव दहिया, सतीश शर्मा
उप प्रधान पद- सोनू भारद्वाज, अभिषेक खत्री, चार्ली डी टू के चैप्लिन, जोगेंद्र मलिक
सचिव - वीरेंद्र दूहन, दिनेश अत्री, कुसुम दहिया, मनोज दहिया, विजय इंदौरा, गौरव सैनी, अनिल आंतिल, अंकित त्यागी
सह सचिव- भारती सैनी, किरण बाल्याण
कोषाध्यक्ष - नवीन आंतिल, विद्या सागर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed