फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Dhankhar filled with enthusiasm amid drizzle

Sonipat News: बूंदाबांदी के बीच धनखड़ ने भरा जोश

Mon, 30 Jan 2023 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 30 Jan 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Dhankhar filled with enthusiasm amid drizzle

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। जन उत्थान रैली में बूंदाबांदी ने परेशानी बढ़ाई तो भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने मंच संभाला। उन्होंने अपने भाषण से बूंदाबांदी के बीच कड़ाके की ठंड में डटे कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया। प्रदेशाध्यक्ष ने देश के वीर जवानों से लेकर गोहाना के जलेबी तक का जिक्र किया। वहीं सांसद रमेश कौशिक ने अपने भाषण को विकास पर केंद्रित रखा।
धनखड़ ने कहा कि यह वही भूमि है जहां गुरु तेग बहादुर के लिए दादा कुशाल दहिया ने अपनी शहादत दी थी। इसी धरती के परमवीर चक्र प्राप्त मेजर होशियार सिंह के नाम पर पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंडमान निकोबार द्वीप में टापू का नाम रखा है। प्रदेश के लोग बागवानी, किसानी और पोल्ट्री में नाम कमा रहे हैं। इसी धरती के कंवल सिंह चौहान को पद्मश्री प्रदान किया गया है। खेती के लिए बक्शीश सिंह को पद्मश्री प्रदान किया गया है। यहां के वीरों के सीनों पर सेना के मेडल और ओलंपिक के पदक सजते हैं। प्रदेश में चारों ओर हाईवे का जाल बिछाया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर पांच लाख झंडे घरों पर लगाए जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि रैली के बाद गोहाना के जलेब (बड़ी जलेबी) का आनंद जरूर लेना।
विज्ञापन

वहीं रैली के संयोजक सांसद रमेश कौशिक ने कहा केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार मिलकर विकास के नए आयाम स्थापित कर रही हैं। सोनीपत में बिजली रेल और मारुति का प्लांट लगने से रोजगार के अवसर बढ़े हैं। जिला में पहले 1 लाख 25 हजार चिरायु कार्ड बने थे जिसे बढ़ाकर 4 लाख 50 हजार किया गया है। सोनीपत जिला गुरुग्राम की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। मारुति फैक्टरी के लगने से यहां रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। जींद जिला को 8 राष्ट्रीय राजमार्गों से जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रदेश सरकार अनुसूचित जाति के वर्गों के लिए अनेक काम कर रही है। उन्होंने नरवाना में आयोजित रविदास जयंती समारोह में भाग लेने की भी अपील की। इस मौके पर केंद्रीय नेता सुधा यादव, कृषि मंत्री जेपी दलाल, स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारीलाल, करनाल से सांसद संजय भाटिया, रोहतक से सांसद डॉ. अरविंद शर्मा, राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, राई विधायक मोहनलाल बड़ौली, गन्नौर विधायक निर्मल चौधरी, पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा, जींद विधायक कृष्ण मिड्ढा, पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अमित आर्य, जिला अध्यक्ष तीर्थ राणा, सुमित्रा चौहान, पूर्व मंत्री कविता जैन, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, डॉ. ओमप्रकाश आत्रेय, माईराम कौशिक, आजाद नेहरा, रजनी बिरमानी, बलजीत मलिक, अंतरराष्ट्रीय पहलवान, योगेश्वर दत्त, मीना नरवाल, कविता चौधरी, डॉ. धर्मबीर नांदल, जसबीर दोदवा, पुनीत राई, निशांत छोक्कर, सोनिया अग्रवाल, सुनीता लोहचब, नीरज आत्रेय, बिजेंद्र मलिक, नवीन मंगला, उमेश शर्मा, मनोज गुप्ता आदि मौजूद रहे।

स्थानीय नेताओं के लिए बनाया गया था मंच
मुख्य मंच के साथ ही स्थानीय नेताओं के लिए अलग से मंच मनाया गया था। मुख्य मंच पर मुख्यमंत्री व अन्य मंत्रियों के साथ सांसदों व जिलाध्यक्ष को जगह दी गई थी। केंद्रीय गृह मंत्री के लिए लगाई गई कुर्सी खाली रही। अन्य नेता दूसरे मंच पर बैठाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed