फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Development Schemes to be Unveiled at CM's Rally; Gohana's Face to be Transformed: Dr. Arvind Sharma

सीएम की रैली में खुलेंगी विकास योजनाएं, गोहाना की सूरत बदलेगी : डॉ. अरविंद शर्मा

Sat, 28 Mar 2026 02:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 28 Mar 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Development Schemes to be Unveiled at CM's Rally; Gohana's Face to be Transformed: Dr. Arvind Sharma
कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा गोहाना की सीएम रैली को लेकर प्रेसवार्ता करते हुए। स्रोत : संवाद
गोहाना। कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि रविवार को नई सब्जी मंडी में होने वाली धन्यवाद एवं विकास रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गोहाना विधानसभा क्षेत्र के लिए कई विकास योजनाओं की घोषणा करेंगे। इन योजनाओं से इलाके के विकास को नई गति मिलेगी।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में डॉ. अरविंद शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सुबह 11 बजे नई सब्जी मंडी में आयोजित रैली को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनने पर मुख्यमंत्री जनता का धन्यवाद करने के लिए प्रदेश में रैलियां कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिस तरह मुख्यमंत्री ने जनता से सुझाव लेकर बजट तैयार किया था उसी तरह गोहाना क्षेत्र के लोगों से भी सुझाव लेकर मांगपत्र तैयार किया है। यह मांगपत्र मुख्यमंत्री को सौंप दिया है और प्रशासन इसकी फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार कर रहा है ताकि योजनाओं की घोषणा की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री द्वारा गोहाना में विकास कार्यों पर उठाए गए सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि भाई-भतीजावाद और क्षेत्रवाद को बढ़ावा देने वाले लोग आज विकास की बात कर रहे हैं। अगर उन्होंने पहले सही मायने में विकास कराया होता तो आज मांगों की लंबी सूची देने की जरूरत नहीं पड़ती।
इससे पहले डॉ. अरविंद शर्मा सेक्टर-7 स्थित भगवान परशुराम आश्रम पहुंचे और भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि गोहाना की धन्यवाद एवं विकास रैली रिकॉर्ड तोड़ साबित होगी क्योंकि पहली बार गोहाना की जनता ने भाजपा को जीत दिलाई है और रैली को लेकर लोगों में उत्साह है।

इस दौरान उन्होंने भगवान परशुराम आश्रम में विकास कार्यों के लिए 31 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र मलिक, जिला महामंत्री महेंद्र चिड़ाना, पार्षद प्रतिनिधि संजय सैनी, अरुण निनानिया, कुलदीप कौशिक सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed