{"_id":"65de34bfc8ba7679340885f4","slug":"deputy-commissioner-gave-three-r-formula-for-rejuvenation-of-johars-sonipat-news-c-197-1-snp1003-114497-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जोहड़ों की कायाकल्प के लिए उपायुक्त ने दिया थ्री-आर का फार्मूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जोहड़ों की कायाकल्प के लिए उपायुक्त ने दिया थ्री-आर का फार्मूला
Wed, 28 Feb 2024 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 28 Feb 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत स्थित लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक करते उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार। स्रोत: सूचना विभ
सोनीपत। उपायुक्त डाॅ. मनोज कुमार ने जोहड़ों के कायाकल्प के लिए थ्री-आर (रिड्यूस-रिसाईकिल-रियूज) का फार्मूला दिया। उन्होंने कहा कि अमृत सरोवरों के लिए चिह्नित जोहड़ों का सुंदरीकरण समय पर पूरा करें। साथ ही मनरेगा के अंतर्गत भी जोहड़ों का संरक्षण करें जिससे जल संरक्षण के साथ सफाई को बढ़ावा मिले।
उपायुक्त डाॅ. मनोज कुमार ने मंगलवार को कैंप कार्यालय में डी-प्लान और पंचायती राज संस्थाओं के तहत किए जाने वाले विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को काम करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विकास कार्य के प्रति जिम्मेदारी तय होगी। काम धरातल पर दिखाई देना चाहिए, जिसके लिए विकास कार्यों को समयबद्धता के साथ पूर्ण करना होगा।
बैठक की शुरुआत में पंचायती राज संस्थाओं के तहत किये जाने वाले विकास कार्यों के लिए विभिन्न प्रकार की निर्माण सामग्री इत्यादि के दामों को तय करने के साथ हुई। उन्होंने नगर निगम की ओर से बनाई जाने वाली गलियां, हॉल, स्कूल के कमरे, सेक्टर-चार में हॉकी का एस्ट्रोटर्फ आदि की पड़ताल की। भठगांव में चौपाल, सिलाना में गली व शेड, सिसाना-एक में सामुदायिक केंद्र में शौचालय-छत-फर्श-चहारदिवारी व गली निर्माण, ताजपुर में सामुदायिक केंद्र, भिगान में गली और जांटी कलां में पुस्तकालय के निर्माण की रिपोर्ट ली। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी, जिला परिषद की चेयरपर्सन मोनिका दहिया, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ. सुशील मलिक, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी जितेंद्र कुमार, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक विंशेल सहरावत, खंड विकास एवं पंचात अधिकारी पूनम चंदा, अंकुर, परमजीत, सुरेंद्र, सीएमजीजीए जतिन मौजूद रहे।