{"_id":"6aaeccaaf6f278a13a0dee85","slug":"deo-reviews-preparations-for-the-state-level-school-sonipat-news-c-203-1-mgh1004-130231-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: राज्यस्तरीय स्कूल कराटे प्रतियोगिता की तैयारियों का डीईओ ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: राज्यस्तरीय स्कूल कराटे प्रतियोगिता की तैयारियों का डीईओ ने लिया जायजा
विज्ञापन
फोटो संख्या: 70
महेंद्रगढ़। 59वीं हरियाणा राज्य स्तरीय स्कूल कराटे खेल प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 23 सितंबर को निजी स्कूल के खेल स्टेडियम में किया जाना प्रस्तावित है। प्रतियोगिता के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर विद्यालय परिसर में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। प्रतियोगिता की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विश्वेश्वर कौशिक ने शनिवार को स्कूल का दौरा किया।
उन्होंने विद्यालय के खेल स्टेडियम, खिलाड़ियों के आवास, भोजन, पेयजल, स्वच्छता, सुरक्षा तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों को प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
प्रवक्ता राजेश शर्मा झाड़ली ने बताया कि 21 से 23 सितंबर को राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर 16, अंडर-17 एवं अंडर-19 छात्राएं हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता में 22 जिले के 600 से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों एवं उनके साथ आने वाले अधिकारियों के ठहरने, भोजन, खेल मैदान, चिकित्सा, सुरक्षा तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के लिए लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस अवसर पर विद्यालय के वाइस चेयरमैन एडवोकेट करण सिंह, डीपीसी दिलबाग सिंह, निदेशक विजय सिंह यादव, प्राचार्य जोगेंद्र कुमार, डीपी सुभाष, दिनेश शर्मा, दीपक शर्मा, रविंद्र सैनी, अरविंद यादव, सुंदर यादव, नवीन यादव मौजूद रहे।