फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Dengue labs will be opened in civil hospitals of subdivision

Sonipat News: उपमंडल के नागरिक अस्पतालों में खुलेंगी डेंगू लैब

Mon, 08 Jul 2024 05:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 08 Jul 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
Dengue labs will be opened in civil hospitals of subdivision
सोनीपत। उपमंडल नागरिक अस्पतालों में जल्द ही डेंगू लैब खोली जाएंगी। इससे मरीजों को काफी फायदा होगा। वर्तमान में जिला नागरिक अस्पताल व महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डेंगू लैब चल रही हैं। मरीजों की सुविधा को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेशभर के सभी उपमंडल नागरिक अस्पतालों में डेंगू लैब खोलने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने सुविधाओं को बेहतर करने के उद्देश्य से उपमंडल नागरिक अस्पतालों में डेंगू लैब खोलने का निर्णय लिया है। यह भी निर्णय लिया गया है कि जिन उपमंडल नागरिक अस्पतालों में रोजाना ओपीडी 200 से ज्यादा हो रही है वहां लैब खोली जाएगी। सोनीपत जिले में खरखौदा, गोहाना व गन्नौर में उपमंडल नागरिक अस्पताल हैं। इनमें ओपीडी रोजाना 200 या इससे ज्यादा हो रही है। मरीजों की सुविधा को देखते हुए यहां पर डेंगू लैब खोली जाएंगी।
विज्ञापन

जिले में अब तक डेंगू के 11 मरीज मिले

वर्तमान में जिला नागरिक अस्पताल व बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल, खानपुर कलां में डेंगू लैब की सुविधा उपलब्ध है। इनमें जनवरी से अब तक डेंगू जांच के लिए रक्त के 800 से ज्यादा नमूनों की जांच की जा चुकी है। जिले में अब तक डेंगू के 11 मरीज मिल चुके हैं। डेंगू व मलेरिया की रोकथाम के लिए 168 टीमें घर-घर जाकर सर्वे कर रही हैं। स्वास्थ्य कर्मी संदिग्ध मरीजों के रक्त के नमूने लेकर जांच के लिए डेंगू लैब में भेज रहे है। गोहाना, खरखौदा व गन्नौर में डेंगू लैब खुलने के बाद आसपास क्षेत्र के कर्मियों को सोनीपत व खानपुर कलां स्थित लैब में रक्त के सैंपल भेजने की आवश्यकता नहीं होगी। मरीज के सैंपल सोनीपत व खानपुर कलां स्थित डेंगू लैब तक पहुंचाने के झंझट से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिले के तीन उपमंडल नागरिक अस्पतालों में डेंगू लैब खोली जाएंगी। इसके लिए मुख्यालय की ओर से आदेश जारी किए जा चुके हैं। साथ ही लैब के खोलने के लिए प्रस्ताव मुख्यालय ने मांगा है। इसके बाद मुख्यालय की ओर से डेंगू की जांच के लिए मशीनें उपलब्ध कराई जाएंगी।

डॉ. जयकिशोर, सिविल सर्जन सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed