फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Dengue and malaria sting: GT road belt declared high risk zone, demand for mosquito nets sent

डेंगू व मलेरिया का डंक : जीटी रोड बेल्ट हाई रिस्क जोन घोषित, मच्छरदानियों की भेजी डिमांड

Mon, 23 Sep 2024 08:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 23 Sep 2024 08:16 AM IST
विज्ञापन
Dengue and malaria sting: GT road belt declared high risk zone, demand for mosquito nets sent
फोटो 06- सोनीपत शहर में घर-घर सर्वे के दौरान पानी से भरे ड्रम में लार्वा देखते स्वास्थ्य कर्मी।
साेनीपत। डेंगू व मलेरिया के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग ने जीटी रोड बेल्ट को हाई रिस्क जोन घोषित किया है। लोगों को डेंगू व मलेरिया से बचाने के लिए विभाग ने मच्छरदानियों की डिमांड भेजी है। मुख्यालय से मच्छरदानियां आते ही लोगों में वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में अब तक डेंगू के 57 व मलेरिया के 36 मरीज मिल चुके हैं। मलेरिया के सबसे ज्यादा 12 मरीज जीटी रोड बेल्ट के साथ लगते कुंडली में मिले हैं। नागरिक अस्पताल में रोजाना 500 से ज्यादा बुखार, खांसी, जुकाम से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। निजी अस्पतालों में भी मरीजों की भीड़ लग रही है। शहर व ग्रामीण क्षेत्र में घर-घर वायरल के मरीज मिल रहे हैं। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर जांच का दायरा बढ़ाया है। मरीज की पुष्टि होते ही उस क्षेत्र के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी फाॅगिंग कराई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लोगों को मच्छरों के पनपने से रोकने के लिए जागरूक कर रही है। जांच के दौरान संदिग्ध मरीज मिलने के बाद परिजनों व पड़ोस में रहने वाले लोगों के रक्त के नमूने लिए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार सर्वे कर रही हैं। साथ ही साफ पानी में लार्वा मिलने पर 2072 मकान मालिकों को 2072 नोटिस भी थमाए जा चुके हैं। मरीजों के रक्त नमूने लेकर प्रयोगशाला में भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन




जीटी रोड क्षेत्र में कुंडली, बहालगढ़, बीसवां मील, भिगान में सबसे ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। जीटी रोड बेल्ट हाई रिस्क जोन घोषित किया गया है। लोगों को डेंगू व व मलेरिया से बचाव के लिए मच्छरदानियों की मांग मुख्यालय भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. आशा सहरावत, जिला मलेरिया अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग
इन बातों का रखें ध्यान
- रात में सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें- मच्छर भगाने वाली क्वाइल, क्रीम अथवा तेल का उपयोग करें
- यदि बुखार के कोई लक्षण हैं तो डॉक्टर को जरूर दिखाए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed