फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Dengue: 13 new patients found in the district, figure reached 205

डेंगू : जिले में 13 नए मरीज मिले, आंकड़ा 205 तक पहुंचा

Thu, 21 Oct 2021 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Dengue: 13 new patients found in the district, figure reached 205
जिले में बुधवार को डेंगू के नए 13 केस मिले हैं। अब डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 200 के पार पहुंच गया है। मौजूदा समय में इस साल अब तक 205 मरीज डेंगू से पीड़ित हैं, जिनकी स्वास्थ्य विभाग द्वारा पुष्टि की जा चुकी है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से अतिरिक्त बेड़ की व्यवस्था करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में डेंगू के मरीज इतनी तेजी से बढ़ रहे हैं, वहीं निजी अस्पतालों व नागरिक अस्पताल में बुखार के मरीजों की भीड़ जमा हो रही है और निजी अस्पताल संचालक मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। वही, प्लेटलेट्स की डिमांड भी बढ़ गई है। दूसरी तरफ सामान्य दिनों में नारियल के पानी का रेट जो 70 रुपये होता था, अब डेंगू सीजन में 100 रुपये हो गया है। इतना ही नहीं लोगों द्वारा नारियल का पानी निकालने के लिए आधुनिक मशीन तैयार की गई है, जिनसे एक गिलास पानी 100 रुपये के हिसाब से बेचा जा रहा है। वहीं डेंगू नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी डोर-टू-डोर सर्वे कर ब्लड सैंपल ले रहे हैं।
विज्ञापन

वर्जन
जिले में डेंगू के नए केस 13 मिले हैं और अब तक 205 केस मिल चुके हैं। जिले में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीजों को देखते हुए डेंगू वार्ड का दायरा बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. अनविता कौशिक, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed